Janhvi Kapoor के स्पीड डायल में हैं शिखर पहाड़िया, गलती से शो में कबूला सच, देखें वीडियो

Janhvi Kapoor Saved Shikhar Pahariya Phone Number In Her Speed Dial: जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लगातार वह बॉलीवुड में फिल्में करती हुई नजर आ रही है और 2024 में ही उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख लिया है।
लेकिन अब इसी बीच जान्हवी कपूर का पुराना एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जान्हवी कपूर का यह वीडियो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के दौरान का है। इस दौरान जान्हवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ में पहुंची थी।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों से ही करण जौहर ने काफी दिलचस्प सवाल भी किए थे। अब इसी बीच वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर जान्हवी कपूर से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं कि अपने अपने मोबाइल में स्पीड डायलर पर किन तीन लोगों का नंबर सेव किया हुआ है।
जान्हवी कपूर ने बिना किसी देरी के जवाब देते हुए कहा कि पहले नंबर पर उनके पिता बोनी कपूर है। दूसरे नंबर पर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर तो वहीं तीसरे नंबर पर वह सिर्फ 'शि' कह कर चुप हो जाती हैं। जिसका अंदाजा लोगों ने शिखर पहाड़िया को लेकर लगाया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि काफी लंबे समय से जानवी कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। वह कई बार अपने फैंस को यह हिंट भी दे चुकी है कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है। इतना ही नहीं शिखर के साथ में कई बार वह तस्वीरों को भी शेयर करती नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











