..................... Janhvi Kapoor said that a strange relief is felt after mother sridevi death janhvi kapoor with sridevi - Hindi Filmibeat

'मां की मौत के बाद अजीब सी राहत महसूस हुई...' ये क्या बोल गई जाह्नवी कपूर

Sridevi, Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor On Sridevi Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी जान्हवी कपूर, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि मां के जाने के बाद उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लेकिन हाल ही में श्रीदेवी की बेटी यानी कि जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने एक भयानक एहसास का जिक्र किया था.

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि एक उन्हें अजीब सा सुकून भी महसूस हुआ. दरअसल आपको बता दें कि श्री देवी का निधन 24 फरवरी साल 2018 को दुबई में हो गया था.

जान्हवी कपूर ने मां के निधन के बाद का अनुभव किया साझा

जिस पर एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने यह कहा था कि "जब मैंने अपनी मां को खो दिया था तो जाहिर तौर पर एक भयानक ट्रेजेडी मुझे महसूस हुई थी. मेरे दिल में जैसे कि कोई छेद हो गया था. मुझे ऐसा महसूस होने लगा था कि मेरे जीवन में सभी बड़ी चीज हो और विशेष अधिकारों को सही में ठहराने के लिए कुछ मेरे साथ में बुरा हो चुका है. यह एक मेरे लिए बहुत ही भयानक एहसास था, जो कि कुछ चीजें मुझे बहुत ही आसानी से मिल गई थी और यह मैंने जिंदगी में हर बार सुना है."

जान्हवी को होता है अजीब से सुकून का एहसास

जान्हवी कपूर ने इसी इंटरव्यू के आगे यह भी कहा कि "ठीक है, कुछ बुरा भी हुआ है. मैं शायद इसी के लायक थी. जो भी मेरे साथ में घटा है वह मैं डिज़र्व करती हूं. यह एक मेरे लिए बहुत ही अजीब से सुकून का अहसास रहा." एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि कैमरे के सामने वह अपनी मां के साथ में काफी ज्यादा सुकून महसूस करती थी. उस समय उनकी मां उन्हें यह भी समझ आया करती थी कि डेब्यू में हमेशा अपना बेस्ट शॉट देना चाहिए.

जान्हवी को श्रीदेवी प्यार से बुलाती थी लड्डू

जान्हवी कपूर ने इस बात का भी इंटरव्यू में खुलासा कर दिया था कि उनकी मां के साथ में उनकी आखिरी बातचीत फिल्म धड़क को लेकर हुई थी. बता दें कि यह फिल्म एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी. जान्हवी कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद में ज्यादातर समय अपने काम को दिया है. ऐसा इसीलिए क्योंकि बाकी की चीजें जैसे की धुंधली हो गई थी. श्रीदेवी अपनी बेटी को प्यार से लड्डू बुलाया करती थी. दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी थी.

Read more about: sridevi janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X