..................... Janhvi Kapoor said she will die while fulfilling the responsibilities of her mother Sridevi. - Hindi Filmibeat

जब जान्हवी कपूर की श्रीदेवी से होने लगी तुलना, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- मैं कोशिश करते-करते मर जाऊंगी...

Janhvi Kapoor sridevi

Janhvi Kapoor On Sridevi Responsiblities: जान्हवी कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जान्हवी कपूर, श्रीदेवी की बड़ी बेटी है और अक्सर उन्हें उनकी मां से कंपेयर किया जाता रहा है। इसी के चलते वह कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो चुकी हैं।

जान्हवी कपूर ने खुद एक बार इस पर बात करते हुए कहा था कि उनके ऊपर उनकी मां की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है और वह अपने काम को लेकर बहुत ही ज्यादा गंभीर हैं। जान्हवी कपूर ने 'फिल्म कंपैनियन' के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मैं अपनी मां की विरासत को नहीं छोड़ना चाहती हूं और मुझे इसे आगे ले जाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है।"

जान्हवी कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं कोशिश करते-करते मर जाऊंगी और यह मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। मुझे दिन-रात बहुत ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से 2018 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर काफी आलोचना की गई थी। जहां पर लोगों ने उन्हें श्रीदेवी से कंपेयर भी किया था।

जान्हवी कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है, जैसे कि उन्होंने किसी और की जगह ली हो। इसीलिए यह सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि इस बात को सही ठहरने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जान्हवी कपूर ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के वक्त एक फैसला लिया था और इसका आज उन्हें पछतावा होता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को अपनी फिल्म के सेट पर आने के लिए मना कर दिया था। जान्हवी कपूर को ऐसा लगने लगा था कि उन्हें पहले ही श्रीदेवी की बेटी होने का अनुचित फायदा उठा लिया है और वह मां से कोई और मदद या फिर परामर्श नहीं ले सकती हैं। हालांकि अब वह काफी अच्छा काम कर रही हैं।

Read more about: janhvi kapoor sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X