..................... Janhvi kapoor rumoured boyfriend shikhar pahariya gets jealous with orry - Hindi Filmibeat

जाह्नवी कपूर के करीब जाकर ऑरी ने कर दी ऐसी हरकत कि भड़क गए बॉयफ्रेंड, बोले- 'खिलौना बना खलनायक'

Shikhar pahariya, janhvi kapoor, orhan Awatramani

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी भी हैं। इतना ही नहीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती है और अपने लुक्स के कारण भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि उनकी अदाकारी भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई है। लेकिन पिछले कुछ वक्त से एक्ट्रेस ओरी यानि कि ओरहान अवतरमणि के साथ में देखा जा रहा है। जिसकी वजह से जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड को चिढ होने लगी है।

ओरी और जान्हवी का वीडियो वायरल

दरअसल आपको बता दें कि ओरी और जान्हवी कपूर का एक क्यूट सा डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद में यह चर्चा का विषय बन गया था। इस वीडियो के दौरान दोनों को क्लासिकल डांस करते हुए देखा जा रहा है। दोनों बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा रे पोरी पर डांस कर रहे हैं। जान्हवी के डांसिंग स्टेप्स भी काफी ज्यादा लाजवाब है और ओरी भी मस्ती मजाक करते हुए नजर आए।

जान्हवी ने वीडियो पर किया कमेंट

इस वीडियो को खुद ओरी द्वारा शेयर किया गया और इस पर जान्हवी कपूर ने भी रिएक्ट किया है। रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि "वह अकेले ही बिग बॉस 17 में चले गए और वह उनको मिस कर रही थी।" लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा मजेदार कमेंट जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया।

शिखर पहाड़िया को ओरी से हुई जलन

शिखर पहाड़िया ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "खिलौना बना खलनायक।" इस कमेंट के बाद शिखर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए। हर कोई उनके इस कमेंट का मतलब अलग-अलग तरीके से निकलता हुआ नजर आया। कुछ लोग तो कह रहे हैं की शिकार को आरी से जलन हो रही है। तो वहीं कुछ लोगों ने इस कॉमेंट को सिर्फ फनी के तौर पर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X