जाह्नवी कपूर जैसी फिगर पाना है बाए हाथ का खेल, रसोई में रखी इन चीजों को सही समय पर कर दे खाना शुरू

Janhvi kapoor

जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी भी है। जान्हवी कपूर को अभी तक बॉलीवुड की कई सारी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है और वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है।

लेकिन अब जान्हवी कपूर ने खुद अपनी फिटनेस का राज बताया है और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी डाइट रूटीन को रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत डिटॉक्स पानी से करती है। उसके लिए वह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीती है। इसके बाद हर सुबह नाश्ते से पहले एक चम्मच देसी घी भी खाती है क्योंकि उनकी त्वचा और बालों के लिए यह स्वस्थ होता है।

खबरों के अनुसार आपको बता दें कि जान्हवी कपूर खुद को फिट बनाए रखने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग रखती है। वह 16:8 नियम को ध्यान में रखती हैं और 8 घंटे की अवधि में खाना खाती है और अगले 16 घंटे तक उपवास रखती हैं। जान्हवी कपूर दोपहर में घर का बना खाना खाती है। जिसमें वह ग्लूटेन मुक्त रोटियां और भिंडी, पलक या मेथी की सब्जी खाती हैं।

जान्हवी कपूर को एक कटोरी दाल भी चाहिए होती है और इसकी कई किस्म भी उन्हें पसंद है। वह प्रोटीन के लिए पनीर या चिकन खाती है। रात्रि के खाने के लिए घर पर बना हल्का सलाद या लाल चावल बिरयानी खाना पसंद करती है। वह रात के 10 बजे से पहले अपना डिनर खत्म कर देती है। उन्हें कोरियाई खाना काफी पसंद है जिसमे मसालेदार कोरियाई नूडल्स, टोफू बिबिंबैप और हेमूल पाजेओन अच्छा लगता है।

More from Filmibeat

Read more about: janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X