श्रीदेवी की मौत से पहले जान्हवी ने मां से कही थी ये बात, पूरी तरह टूट गई थी एक्ट्रेस

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिवंगत अभिनेत्री है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जब श्रीदेवी की मौत की खबर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे देश को मिली तब हर कोई टूट गया था। खासकर उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बहुत करीब हुआ करती थी और अक्सर उनके साथ में ही वक्त बिताया करती थी।
हालांकि श्रीदेवी की मौत के बाद में जान्हवी कपूर पूरी तरीके से टूट गई थी कि वह उनके जाने के बाद में भक्ति में विश्वास करने लग गई थी। जान्हवी कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था की मां के जाने के बाद से वह और भी ज्यादा धार्मिक हो गई थी। जान्हवी कपूर ने एक और बात बताई की श्रीदेवी की मौत से पहले उनके साथ में उनकी आखिरी बात क्या हुई थी।
जान्हवी कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें नींद नहीं आ रही थी और वह श्रीदेवी के दुबई जाने से एक रात पहले उनके पास में बात करने पहुंची थी। जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी से कहा था कि मुझे नींद नहीं आ रही है और आप मुझे सुला दो। लेकिन वह पैकिंग करने में व्यस्त थी। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह आई तो मैं सो चुकी थी और फिर भी उन्होंने मेरे माथे को सहलाया था। श्रीदेवी, बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी और दोनों की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications