..................... Janhvi Kapoor revealed that Sara Ali Khan booked a cheap hotel to save money on Kedarnath trip - Hindi Filmibeat

सस्ते होटल में पैसों के चक्कर में रुक गई सारा-जाह्नवी, फिर आधी रात में दोनो हसीनाओं के साथ...

Sara Ali Khan, Janhvi Kapoor

हर कोई जानता है कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर बेस्ट फ्रेंड हैं. दोनों को एक साथ में कई बार घूमने जाते हुए देखा गया है. साथ में दोनों केदारनाथ भी गई हैं. लेकिन वहां पर उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके बारे में सारा अली खान ने करण जौहर के फेमस शो 'कॉफी विद करण' के दौरान जिक्र किया था. बता दें कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ही कॉफी विद करण सेवन में नजर आई. जहां पर उन्होंने बहुत सारी चीजों को साझा किया और साथ में अपनी ट्रिप का भी एक्सपीरियंस शेयर किया.

सारा अली खान ने ₹6000 बचाने के चक्कर में बुक किया सस्ता होटल

जान्हवी कपूर ने यहां पर बताया कि किस तरह से केदारनाथ में होटल को लेकर उनका एक्सपीरियंस बहुत ही खराब रहा. वहां पर काफी ठंड थी और उन्हें काफी सारी परेशानियां झेलनी पड़ी. एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह से सारा अली खान ने ₹6000 बचाने के चक्कर में उन्होंने बिना हीटर वाला होटल ले लिया. उस वक्त वहां पर तापमान भी -7 डिग्री का था.

जान्हवी कपूर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

जान्हवी कपूर ने सारा अली खान की पोल खोलते हुए शो के दौरान यह भी बताया था कि "मैं दो थर्मल, एक पफर जैकेट, तीन शॉल, दो ट्रक पेंट और दो स्वेटर लेकर केदारनाथ पहुंची थी. वहां पहुंचते ही मैंने अपने सारे कपड़े पहनती है और मुझे बहुत ही ज्यादा ठंड लग रही थी. इसीलिए सारा ने जो होटल बुक किया था वह बहुत ही ज्यादा बेकार था. यहां तक कि उसमें ना तो हीटर था और बाथरूम भी बिल्कुल टूटा पड़ा था."

सारा अली खान ने भी जताया अफसोस

इसी पर सारा अली खान जवाब देते हुए कहती हैं कि "उस समय हम बस 3 घंटे के लिए ही होटल में रुकने वाले थे और इसी वजह से मैंने सोचा कि इतनी देर के लिए क्यों हजारों का खर्चा करना. लेकिन जब मैंने रात में जान्हवी को ठंड में काटते हुए देखा तो मुझे इस बात पर काफी अफसोस हुआ था."

सारा और जान्हवी हैं बेस्टफ्रेंड्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान तो सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है तो वही जान्हवी कपूर दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्मेकर बोनी कपूर की बेटी है. दोनों ही अक्सर साथ में देखी जाती है और बताया जाता है कि वह दोनों काफी करीब है. इतना ही नहीं सारा अली खान को तो कंजूस भी बताया जाता है.

Read more about: sara ali khan janhvi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X