मां श्रीदेवी के निधन को लेकर इतने सालों बाद जान्हवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, फैंस को लगा सदमा

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि, जान्हवी कपूर अपनी मां के बारें में बातें करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर से जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार बड़ा बयान दिया है।

अपनी नई फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के बारें में बात की है। इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी सबसे बड़ी जंग का खुलासा किया।

इंटरव्यू में जान्हवी कपूर से पूछा गया कि, उनके सफर का सबसे बड़ा युद्ध कौन सा था। सवाल का जवाब देते समय अभिनेत्री थोड़ी दुखी दिखीं, क्योंकि उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां श्रीदेवी के निधन से निपटना उनके जीवन का एक कठिन दौर था।

सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए जान्हवी ने कहा, "मुझे लगता है कि निश्चित रूप से जब मैंने मां को खोया था। मैं 'धड़क' की शूटिंग कर रही थी और उनके नुकसान से निपटना काफी कठिन था।"

उन्होंने यह भी कहा, "किसी तरह काम करते रहने की इच्छाशक्ति और हमारे जीवन में होने वाली इन सभी चीजों से निपटने का तरीका खोजना कठिन था। यह पता लगाना निश्चित रूप से मेरे जीवन का सबसे बड़ा युद्ध था।"

गौरतलब है कि, जान्हवी अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के बहुत करीब थीं। उन्होंने अपने हाथ में मां की यादों से जुड़ा एक टैटू बनवाया है। 6 अक्टूबर 2021 को जान्हवी ने अपनी मां की याद में अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें हमें एक टैटू की झलक मिली थी, जो जान्हवी ने अपनी बांह पर बनवाया था, जिसमें उनकी मां की लिखावट में लिखा था, ''आई लव यू माय लब्बू।'' खैर जान्हवी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर एक दूसरे के साथ बहुत करीब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X