हूबहू श्रीदेवी की तरह दिखती हैं जाह्नवी कपूर, यकीन नहीं आता तो देखें ये 10 तस्वीरें
Recommended Video

हाल ही में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की पहली फिल्म धड़क रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर को चारों तरफ बस तारीफें ही तारीफें मिल रही हैं। वहीं धड़क जाह्नवी कपूर के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये फिल्म श्रीदेवी का सपना थी। श्रीदेवी हमेशा से जाह्नवी कपूर को एक्ट्रेस बनते देखना चाहती थीं। जिसके लिए उन्होंने खुद जाह्नवी को ट्रेन किया था। दुखद बात है कि वे जाह्नवी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं और जाह्नवी ने भी उन्हें खूब मिस किया।
[फिर ट्रोल हो गईं सुहाना खान, लोगों ने कहा 'ड्रेस भद्दी है- शाहरुख खान ने बना दिया जोकर']
बताया जा रहा है कि धड़क के एक सीन में जाह्नवी ने एक साड़ी पहनी है जो उनकी मां श्रीदेवी की ही साड़ी है.. कुछ इस तरह से जाह्नवी ने अपनी मां को पहली फिल्म में शामिल कर लिया। वहीं इससे पहले भी वे श्रीदेवी के निधन के बाद उनको मिला राष्ट्रीय सम्मान लेने पहुची थी। इस दौरान भी उन्होंने श्रीदेवी की सालों पुरानी साड़ी पहनी थी। वहीं इस साड़ी में जाह्नवी कपूर हूबहू आपनी मां की तरह नजर आई थीं। देखा जाए तो जाह्नवी कई बार अपनी मां की कार्बन कॉपी नजर आ चुकी हैं।

जाह्नवी और श्रीदेवी की ऐसी कई तस्वीरें हैं जो साबित करती हैं कि खूबसूरती में जाह्नवी अपनी मां की ही तरह दिल जीत लेती हैं। आगे देखें जाह्नवी की 10 ऐसी तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप भी मान जाएंगे कि वे अपनी मां की ही कार्बन कॉपी हैं।


Click it and Unblock the Notifications