24 घंटे...5 लुक्स और जान्हवी कपूर ने सबको किया क्लीन बोल्ड, हर आउटफिट में लगीं हुस्न की परी

janhvi-kapoor-looks-amazingly-bold-and-beautiful-in-photos-she-shares-of-the-last-24-hours

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अपने काम के साथ जान्हवी अक्सर लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं और इसमें कोई शक नहीं हैं कि वो वाकई कमाल की खूबसूरत हैं। जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

जान्हवी अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन गुरुवार को जान्हवी कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। जान्हवी कपूर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में पिछले 24 घंटों में बिताए गए लम्हों को शेयर किया है और यकीनन उनकी तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उन्होंने खूब सारी मस्ती की है।

जान्हवी कपूर पिछले दिनों अपनी फिल्म 'मिली' की वजह से चर्चा में थी वहीं अब तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। जान्हवी कपूर जहां भी जाती हैं अपनी लुक की वजह से छा जाती हैं। देखें उनके द्वारा शेयर की गई ये खास तस्वीरें-

लेटेस्ट तस्वीरों में ढाया कहर

लेटेस्ट तस्वीरों में ढाया कहर

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अलग-अलग आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में भी जान्हवी कपूर का किलर लुक नजर आ रहा है।

लगी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

लगी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

जान्हवी कपूर इस तस्वीर में भी बेहद हॉट और बोल्ड लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिल्कुल मिनिमल मेकअप में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर का ये लुक काफी स्टाइलिश है।

बैकलेस में जान्हवी

बैकलेस में जान्हवी

जान्हवी कपूर इस तस्वीर में बैकलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं। समुद्र किनारे आइसक्रीम का लुत्फ उठाते जान्हवी कपूर वाकई कयामत ढा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वो सिंपल लुक में भी कमाल की लगती हैं।

जिम में भी बढ़ाया पारा

जिम में भी बढ़ाया पारा

जान्हवी कपूर इस तस्वीर में जिम आउटफिट नजर आ रही हैं। वर्कआउट के दौरान ली गई इस तस्वीर में भी जान्हवी कपूर का कोई मुकाबला नहीं है।

कलरफुल जान्हवी

कलरफुल जान्हवी

जान्हवी कपूर ने इस तस्वीर में मल्टीकलर बिकिनी पहन रखा है और वो काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'पिछले 24 घंटे काफी मजेदार थे'। उनकी इन तस्वीरों को अब तक 8 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X