..................... Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar starer film Dhadak 10 best scene - Hindi Filmibeat

2018 की सबसे बड़ी रिलीज, सुपरहिट-धमाकेदार पहली झलक, ये रहे 10 Proof

Recommended Video

Dhadak Trailer Reaction: Jhanvi Kapoor | Ishaan Khatter | Karan Johar | FilmiBeat

हाल ही में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की आने वाली फिल्म धड़क का मच अवेटेड ट्रेलर रिलज किया गया है। श्रीदेवी की बिटिया जाह्नवी ने कमाल कर दिया धमाल मचा दिया। धड़क के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। ट्रेलर में जाह्नवी की एंट्री से लेकर ईशान खट्टर के बेसुरे गाने तक की तारीफें हो रही हैं। सैराट की इस हिंदी रीमेक का एक-एक सीन धमाकेदार है। जिसके चलते ये ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक बस ट्रेलर और इन दो न्यूकमर्स की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

[अक्षय कुमार की दनदनाती एंट्री, चीन में तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई]

ये तो आपको पता ही है कि धड़क सुपरहिट मराठी फिल्म का हिंद रीमेक है लेकिन करण जौहर और शशांक खेतान ने इसे नए फ्लेवर में पेश किया है और क्या खूब पेश किया है। जितने खूबसूरत और मासूम इस फिल्म के लीड स्टार्स लग रहे हैं। उतनी ही खूबसूरत है इस फिल्म की लोकेशन्स और इस ट्रेलर की सबसे खास बात है इसका म्यूजिक जो बेसिकली सैराट का ही है लेकिन इसका अंदाज थोड़ा अलग होगा। वहीं सैराट की तरह ही धड़क की भी सिनेमैटोग्राफी बेहद शानदार नजर आ रही है।

janhvi-kapoor-ishaan-khattar-starer-film-dhadak-10-best-scene

इसी के साथ माना जा रहा है कि पहले से लोगों और मीडिया की फेवरेट जाह्नवी कपूर फिल्म रिलीज के साथ बहुत बड़ी सुपरस्टार बनने वाली हैं। अपनी ही मां की तरह वे स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसा ही कुछ ईशान खट्टर के लिए भी कहा जा रहा है। वे माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड में नजर आ चुके हैं और धड़क में अपनी मासूमियत से आपका दिल चुराने के लिए तैयार हैं। ये ट्रेलर अभी से ही वायरल है तो कुछ ही घंटों में इसे लाखों-करोड़ों व्यूज आसानी से मिल जाएंगे। आगे देखें इस सुपरहिट-धमाकेदार ट्रेलर के 10 बेहतरीन सीन्, जिनमें जाह्नवी और ईशान से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X