जान्हवी कपूर के बाथरूम में नहीं हैं कोई भी लॉक, इस कारण बिना लॉक करती हैं सारे काम

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की इन दिनों जानी-मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी है. जब-जब एक्ट्रेस का नाम सामने आता है तो हर कोई उनका दीदार करने के लिए बेकाबू हो जाता है. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने साल 2022 में अपने लिए 65 करोड़ का डुप्लेक्स खरीद लिया था. यहां तक की इसकी झलक उन्होंने अपने फैन्स के साथ भी साझा की थी.
जान्हवी के बाथरूम में नहीं है लॉक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपने मास्टर बेडरूम की झलक को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उनके घर के बाथरूम में कोई लॉक मौजूद रही है. इस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि मॉम मेरे बाथरूम में लॉक लगवाने से इनकार कर दिया करती थी. उन्हें ऐसा लगता था कि बाथरूम में जाकर मैं लड़कों से बात करूंगी."
बताई पीछे की वजह
जान्हवी कपूर की माने तो उन्हें परमिशन नहीं मिला करती थी कि वह कभी भी बाथरुम में लॉक लगाएं. इसी वजह से आज भी उनके बाथरूम में लॉक मौजूद नहीं है. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि श्रीदेवी उन्हें वैक्स करवाने से भी मना कर दिया करती थी. एक बार उन्होंने मॉम के साथ में बिना वैक्स के ही फोटोशूट करवा लिया था.
श्रीदेवी संग शेयर करती थी ख़ास बॉन्ड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थी. एक्ट्रेस की मानें तो जब तक श्रीदेवी उन्हें थपकी देकर नहीं सुनाया करती थी उन्हें नींद नहीं आती थी. बता दे की श्रीदेवी का 24 फरवरी साल 2018 में निधन हो गया था. उनके निधन से जान्हवी कपूर पूरी तरीके से टूट गई थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि उसी साल उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया और श्रीदेवी नहीं चाहती थी कि वह एक्ट्रेस बने. लेकिन इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 60 लाख रुपए की फीस मिली और एक फिल्म के लिए अब वह 5 करोड़ का चार्ज करती हैं.


Click it and Unblock the Notifications