जब 'जमाई राजा' के स्टीमी सीन पर बीवी ने दिया ऐसा जवाब, बोलीं- मुझे कोई भी...

सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने कपल माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दे कि दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। आज के वक्त में दोनों काफी ज्यादा फेमस भी हो चुके हैं। जहां सरगुन मेहता एक पंजाबी एक्ट्रेस होने के अलावा प्रोड्यूसर बन चुकी है तो वही रवि दुबे उनका पूरा साथ और सपोर्ट देते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में सरगुन मेहता ने रवि दुबे को लेकर एक दिलचस्प बात बताई कि किस तरीके से उनके पति ने उनसे किस करने को लेकर परमिशन मांगी थी। रवि दुबे और निया शर्मा को जमाई राजा 2.0 में स्टीमी किस करने के लिए कहा गया था। सरगुन मेहता ने इस पर बात करते हुए बताया कि रवि ने न सिर्फ उनकी बल्कि उनके माता-पिता की भी सहमति मांगी थी।
जब सरगुन मेहता से निया शर्मा और रवि दुबे के किसिंग सीन पर सवाल किया गया था तो उन्होंने हंसकर जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने इस पर कहा कि मैं और रवि ने साथ में इस सीन को देखा और मुझे इसमें कोई भी दिक्कत नहीं है। मैं खुद उनसे कहा था कि अगर यह स्क्रिप्ट की डिमांड है तो तुम्हें करना होगा। मैं चाहती हूं कि जब तुम यह करो तो अच्छे से करो, पूरे परफेक्शन के साथ में करो और मेरी नाक मत कटवा देना।
बाद में जब सरगुन मेहता ने इस बात पर हामी भर दी थी तो रवि दुबे ने उनसे पूछा था कि उन्हें सरगुन के माता-पिता से भी पूछना चाहिए। रवि और सरगुन की शादी को पूरे 8 साल हो चुके हैं और दोनों साथ में बहुत खुश है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों को साथ में कोई ना कोई वीडियो और फोटोशेयर करते हुए भी देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications














