..................... Jaideep Ahlawat revealed that Alia Bhatt had threatened to block his number from her phone - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने जब जयदीप अहलावत को नंबर ब्लॉक करने की दी थी धमकी, एक्टर ने किया खुद खुलासा

Jaideep Ahlawat, Alia Bhatt

जयदीप अहलावत बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्हें कई सारी फिल्म और वेब सीरीज में देखा जा चुका है। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उन्हें पर्दे पर कई सारे बड़े सितारों के साथ में देखा जा चुका है, जिसमें करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट भी शामिल है। लेकिन अब जयदीप अहलावत ने आलिया भट्ट के साथ में अपना एक किस्सा भी साझा कर दिया है।

जयदीप अहलावत खुद की फिल्मों को नहीं देखते

दरअसल आपको बता दें कि साल 2018 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म राजी में जयदीप अहलावत ने रॉ एजेंट खालिद मीर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनको इस किरदार को लेकर काफी ज्यादा सराहना मिली थी। लेकिन अब जयदीप अहलावत ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह खुद को स्क्रीन पर देखना पसंद नहीं करते हैं यानी कि वह पर्दे पर रिलीज हुई फिल्मों को नहीं देखते हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म राजी को देखा था और इसके पीछे की वजह भी बताई थी।

जयदीप अहलावत को आलिया भट्ट ने दी थी धमकी

बता दे कि एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपनी 80% फिल्में अभी तक नहीं देखी। वह मानते हैं कि जब हम अपनी ही फिल्में देखते हैं तो खुद का काम ही खराब लगने लग जाता है। अपनी फिल्मों को देख कर वह सोचने लग जाते हैं कि इससे बेहतर एक्टिंग की जा सकती थी तो इसीलिए फिल्म ही नहीं देखनी चाहिए। लेकिन राजी फिल्म के वक्त कुछ ऐसा हुआ। मैंने यह फिल्म नहीं देखी थी और इसीलिए मुझे डायरेक्ट मेघना गुलजार और आलिया भट्ट ने धमकी दी। मुझे कहा गया कि अगर मैं यह फिल्म नहीं देखेगा तो वह दोनों मेरा नंबर फोन से ब्लॉक कर देंगी। इसी के चलते मुझे राजी फिल्म की चौथी स्क्रीनिंग में शामिल होना पड़ा।"

फिल्म राजी के दौरान एक्टर को आने लगे थे डरावने सपने

जयदीप अहलावत ने इंटरव्यू के दौरान यह भी खुलासा किया की फिल्म राजी के वक्त उनका डरावने सपने आने लगते थे। इससे पहले उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ लेकिन इन दिनों उन्होंने स्पाई वर्ल्ड के बारे में बहुत ज्यादा पढ़ लिया था। एक्टर ने आगे कहा कि पहली बार जिंदगी में मेरे साथ में ऐसा हुआ है। एक दिन मेरे सपने में आया कि जब मैं सुबह उठा तो चारों तरफ लोग बंदूक और बम लेकर भाग रहे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आक्रोश की और साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई।

Read more about: jaideep ahlawat alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X