बचपन में कान्हा बनी थी ये लड़की, नन्ही सी उम्र में दिखाए ‘चमत्कार’ के बाद बनीं चैंपियन

साल 2008 में भगवान कृष्ण की लीला दिखाने के लिए 'जय श्री कृष्णा' सीरियल प्रसारित किया गया था. इस सीरियल में बाल कृष्ण की नटखट लीला ओने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था. इस सीरियल में भगवान कृष्ण का बाल अवतार जिस कलाकार ने निभाया वह काफी ज्यादा अब बड़ी हो चुकी है. दरअसल आपको बता दें कि यह किरदार एक लड़की ने निभाया था जिसका नाम धृति भाटिया है.
15 सालों में धृति भाटिया का बदला पूरा लुक
बता दें कि धृति भाटिया अब छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन मैंने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और वायरल भी हो चुकी हैं. इन 15 सालों में धृति भाटिया का पूरी तरीके से लुक बदल चुका है. वैसे भी उस वक़्त जब धृति ने श्री कृष्णा का रोले अदा किया था तब वह महज़ दो साल की ही थी. अब वो काफी बड़ी और सुन्दर हो चुकी हैं. सुंदर के साथ-साथ स्टाइलिश भी बन गई हैं. लेकिन उन्हें आज भी वही नन्हे, प्यारे और शरारती कृष्णा के रोल में देखना लोग पसंद करते हैं. अब धृति को पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल होता है.
2 साल की उम्र में निभाया नटखट कान्हा का किरदार
धृति भाटिया ने उस वक़्त 2 साल की उम्र में छोटे कान्हा का किरदार निभाया और दर्शकों को भी काफी इंप्रेस कर दिया था. वैसे भी कोई इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होता था कि वह इतनी छोटी होकर इतना सारा काम कर सकती है. धृति ने अपनी नटखट और क्यूट एक्सप्रेशन से हर किसी का दिल जीत लिया था. उनके हाव भाव देख उनका रोल भी काफी ज्यादा लंबा चला दिया गया था.


Click it and Unblock the Notifications