3 दिनों तक दर्शकों के लिए तरसी फ़िल्म, चौथे दिन पकड़ी ज़बरदस्त रफ्तार, तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड

हिंदी फिल्में हमेशा से ही दर्शकों को इंप्रेस करने में माहिर रही है. लेकिन आज हम साल 1975 के बारे में बताने वाले हैं जो कि हिंदी फिल्मों के लिए एक बेहतरीन साल माना गया. इस साल में रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी हुई फिल्म शोले रिलीज की गई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास तक रच दिया था. लेकिन आज हम शोले फिल्म के बारे में नहीं बल्कि इसी साल रिलीज हुई एक दूसरी फिल्म के बारे में बात करेंगे.
फिल्म को लेकर किसी को भी नहीं लगी कानों कान खबर
आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी रिलीज की दर्शकों को खबर तक नहीं लगी. यहां तक की सिनेमा घर के मालिक भी फिल्म को पर्दे पर लगाना भूल गए और बीते शुक्रवार को उन्होंने कोई फिल्म नहीं लगाई. अब आपको ऐसा लग रहा होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन यह पूरी तरीके से सच है.
तीन दिन तक जरा भी नहीं चली फिल्म
दरअसल फिल्म जय संतोषी मां रिलीज हुई थी तो लगातार तीन दिनों तक सिनेमा घर दर्शकों के लिए तरसता रहा. दिन भर में मुश्किल से ₹100 तक फिल्म की कमाई पहुंचती थी. 3 दिन तक पाई-पाई के लिए संघर्ष करने के बाद में रिलीज के पहले सोमवार से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि फिल्म को रोक पाना मुश्किल हो गया. इसके बाद में दर्शकों पर इस फिल्म ने ऐसा असर डाल दिया कि जहां पर भी इस फिल्म को लगा दिया जाता वहां पर दर्शकों की भीड़ उमड़ जाती.
25 लाख के बजट में बन कमाई करोड़
महीनों तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा और इस कम बजट फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर रमेश सिप्पी की शोले फिल्म को भी टक्कर दे दी. जय संतोषी मां फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में काफी ज्यादा उत्साह बन गया था और इसे सिनेमाघर में जूते चप्पल उतारकर और पूजा आराधना का सामान लेकर लोग जाने लगे. इस फिल्म को 25 लाख के बजट में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में कमाई की. इस फिल्म ने दुनिया भर में 5 करोड रुपए से ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया.
अनीता गुहा के दर्शन करने के लिए घर पहुंच जाते थे दर्शन
इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में ऐसी श्रद्धा बन गई थी कि ऑडियंस जय संतोषी मां में संतोषी मां के किरदार में नजर आ रही एक्ट्रेस अनीता गुहा को सच में संतोषी मां की तरह मानने लग गए थे. कुछ खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के घर के बाहर भी उनके दर्शन करने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ जाती थी.


Click it and Unblock the Notifications