Holi 2023: होली पर अपने आउटफिट के लिए बॉलीवुड की इन डीवाज से हो सकती हैं इंस्पायर

Holi 2023

होली का खुमार सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। साल का यह वहीं समय होता है जब लोग खुशी-खुशी अपने घरों से बाहर निकलते हैं और इस रंगीन दुनिया को और भी रंगीन बना देते हैं। आरामदायक कपड़े, गुझिया और दूसरी मिठाईयां, ढेर सारा खाना-पीना और साथ में ढेर सारी मस्ती। अगर आपने अभी तक अपना होली लुक डिसाइड नहीं किया है तो हम आपकी मदद करते हैं। हम आपको बॉलीवुड की कुछ फैशन डीवाज के लुक के बारे में बताते हैं, जिनसे इन्सपायर होकर आप अपना होली लुक डिसाइड कर सकती हैं या फिर अपने पार्टनर को उनका लुक डिसाइड करने में मदद कर सकते हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान

ऑल व्हाईट सलवार कमीज कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। सारा अली खान की तरह मिनिमल मेकअप के साथ ऑल व्हाईट सलवार कमीज वाला लुक अपनाकर आप बेहद गॉर्जियस लगेंगी। हां, अगर आप ऑल व्हाईट नहीं जाना चाहती हैं तो इस लुक के साथ कलरफुल लहरिया प्रिंट वाला दुपट्टा टीमअप कर सकती हैं।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी

अगर आपको होली पर एथनिक नहीं पहनने का मन है तो दिशा पाटनी की इस व्हाईट ऑन व्हाईट से इंस्पिरेशन लीजिए। दिशा ने इस लुक में ट्रेंडी बेल स्लिव्स क्रॉप-टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स को पेयर किया है। दिशा ने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है। हालांकि आप चाहे तो इसके साथ टाइट पोनीटेल भी बना सकती हैं।

कपूर सिस्टर्स

कपूर सिस्टर्स

अगर आप अपने होली लुक को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं, तो कपूर सिस्टर्स, करिश्मा कपूर और करीना कपूर की तरह अपने सफेद ट्यूनिक को जींस या फिर अपने ट्रेडिशनल सिगरेट पैंट के साथ पेयर कर लीजिए। यकिन मानिए होली की पार्टी में यह लुक भी आपको भीड़ से जरूर अलग खड़ा करेगा।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर

बचपन में हम सबका फेवरेट डंगरी हुआ करता था। इससे ज्यादा कम्फॉर्टेबल और कुछ नहीं हो सकता है। अगर आप फिर से अपने बचपन के इस फेवरेट ड्रेस को पहनना चाहती हैं तो आपको इसे जाह्नवी कपूर की तरह बस किसी क्रॉपटॉप या फिर अपने रेग्युलर टॉप से पेयर करना होगा।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

हर साल टाई एंड डाई होली पर काफी ज्यादा ट्रेंडी होता है क्योंकि इसमें भी ढेर सारे रंग होते हैं। इसके साथ ही साथ ये कपड़े बेहद आरामदायक भी होते हैं। आप चाहे तो आलिया भट्ट की तरह सिंगल कलर टाई एंड डाई चुन सकती हैं। टाई एंड डाई में मल्टीकलर विकल्प भी मौजूद होते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X