इस एक्टर ने 144 बार निभाया एक ही रोल तो हुए हिट, बेटी ने पर्दे पर किया धर्मेंद्र संग रोमांस... जानें कौन?

फिल्मी दुनिया में काफी सारे सितारे हैं जो कि अपने अलग-अलग किरदारों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। यहां तक कि हर एक सितारा यही चाहता है कि हर एक फिल्म में उसे अलग किरदार मिले। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनको यही डर रहता है कि अगर हम ज्यादातर फिल्मों में एक जैसा किरदार निभा लेते हैं तो इंडस्ट्री में भी उसी तरीके के रोल ऑफर होने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे फिल्मों में एक या दो नहीं बल्कि एक ही तरीके के 144 रोल निभाए। जिसके चलते उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
जगदीश राज ने 144 फिल्मों में निभाया एक ही किरदार
दरअसल यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि जगदीश राज खुराना है। एक वक्त पर वह 80 के दशक के ज्यादातर फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आते थे। उन्होंने अपने पूरे करियर में तकरीबन 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। जिसमें से उन्होंने तकरीबन 144 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया। इस एक्टर के ऊपर पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी और बोलचाल के साथ-साथ पर्सनालिटी इतनी ज्यादा सूट करती थी कि हर कोई उन्हें इसी किरदार में देखना पसंद करने लगा। हर दूसरी फिल्म में वह पुलिस की वर्दी में कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ जाते।
जगदीश राज खुराना ने अमिताभ की फिल्म में भी किया काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जगदीश राज खुराना ने 80 से 90 के दशक में पुलिस वाले काफी सारे रोल निभाए। इतना ही नहीं वह अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन, इत्तेफाक, सीआईडी, महबूब की मेहंदी, जॉनी मेरा नाम और रोटी जैसी फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में देखे गए।
अनीता राज की धर्मेंद्र के साथ खूब जमी जोड़ी
इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक तरफ जगदीश राज खुराना ने फिल्मों में पुलिस की वर्दी पहन कर काफी ज्यादा नाम कमा लिया तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी अनीता राज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बनाकर शोहरत प्राप्त की। अनीता राज की पहली फिल्म 'मेहंदी रंग लाएगी' थी। जो कि काफी ज्यादा हिट गई थी और बाद में धीरे-धीरे अनीता राज का करियर चमकता गया। उसे दौर में अनीता राज ने कई सारे मशहूर एक्टर्स के साथ में काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ में सुपरहिट गई।धर्मेंद्र के साथ में उन्होंने 'जमाना तो है नौकर बीवी का' में काम किया था। जो कि आज भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है।
बॉलीवुड के बाद टीवी शोज में नजर आए अनीता राज
अनीता राज ने अपने पूरे करियर में 46 फिल्मों में काम किया और कुछ वक्त के बाद में टेलीविजन की तरफ रुख कर लिया था। उन्होंने कई सारे टेलिविजन सीरियल्स में काम किया जैसे कि छोटी सरदारनी, एक था राजा एक थी रानी, ईना मीना डीका में वह नजर आई थी। इन सभी शोज में एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं अनीता को कई सारे अवॉर्ड फंक्शन में भी देखा गया और उनके स्टाइलिश लुक्स पर हर कोई फिदा हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











