फ्लॉप करियर को 'सलमान' ने संवारा..'अक्षय' ने बचाया..अब 'टाइगर' के साथ उड़ान!

By Shweta

जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस में हैं, जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईं जैकलीन आज लगभग टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

आज जैकलीन फर्नांडिस अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं और इस साल तो उनका जन्मदिन और भी ज्यादा खास है क्योंकि उनकी अधिकतर फिल्में हिट हुई है। पिछले दिनों वो अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 3 में नजर आईं और फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गई। और तो और फिल्म में वो अक्षय कुमार के ऑपोजिट थीं।

[#Tubelight- सलमान खान की नई खोज..बेहद खूबसूरत..देखिए Pics..]

सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर के साथ इनकी जोड़ी पहले ही बन चुकी है।जैकलीन फर्नांडीस मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। हॉट हैं, सेक्सी हैं, लेकिन जहां फिल्मी करियर की आती है तो शुरूआत में उनके पास कई फ्लॉप फिल्में थीं । कहना गलत नहीं होगा की सलमान खान ने अपनी फिल्म किक में जैकलीन को लीड रोल में रखकर उनका करियर संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अक्षय कुमार के साथ वो ब्रदर्स और हाउसफुल 3 में नजर आईं और उनका करियर बिल्कुल सही ट्रैक पर आ गया है। अब वो अगली फिल्में में टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लसुपरमैन की भूमिका में हैं।आगे भी उन्हें कुछ इसी तरह से चलते रहना चाहिए ताकि उनके खाते में हिट फिल्मों की संख्य बढ़ते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X