मिलिये रॉय की आयशा और टिया से!
इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म रॉय में जैकलीन फर्नांडीज ने दो किरादर निभाये हैं जिनमें से एक है आयशा और दूसरी है टिया। आयशा एक फिल्ममेकर है जो अर्जुन रामपाल के अपोजिट है दूसरी है टिया जो एक फैशन डिजायनर है जो रणबीर कपूर के अपोजिट हैं। जैकलीन का कहना है कि इन दोनों किरदारों को निभाना उनके लिए बेहद मुश्किल था लेकिन उन्हें मजा भी बहुत आया।
जैकलीन ने बताया कि आयशा का किरदार निभाने में उन्हें खास मेहनत नहीं करनी पड़ी क्योंकि ये किरदार काफी हद तक आम सा था जिससे वो खुद भी रिलेट कर सकती हैं। लेकिन वहीं टिया का किरदार निभाने में उन्हें काफी मुश्किल रही क्योंकि टिया एक बहुत ही मिस्टीरियस लड़की है। जैकलीन का कहना है कि वो आयषा से काफी हद तक खुद को रिलेट कर सकती हैं।
तो आइये जानते हैं टिया और आयषा के किरदारों में क्या है खास।
roy jacqueline fernandez ranbir kapoor arjun rampal bollywood रॉय जैकलीन फर्नांडीज रणबीर कपूर अर्जुन रामपाल बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications