B'DaySpcl...सलमान-अक्षय ने मिलकर HIT करा दिया एक्ट्रेस का FLOP करियर !
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का आज जन्मदिन है। 11 अगस्त 1985 को जन्मीं एक्ट्रेस आज पूरे 32 साल की हो गई हैं और हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहा है। जैकलीन उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनके करियर की शुरुआत तो फ्लॉप रही थी लेकिन बाद में काफी अच्छी उड़ान भरी।
साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईं जैकलीन आज लगभग टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।
हालांकि उनकी फिल्म ढिशूम ज्यादा हिट नहीं हो पाई। वो अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 3 में नजर आईं और फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर गई।

वहीं सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर के साथ जैकलीन रोमांस कर चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीस मिस श्रीलंका रह चुकी हैं।
अगर हम ये कहें कि सलमान खान ने अपनी फिल्म किक में जैकलीन को लीड रोल में रखकर उनका करियर संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अक्षय कुमार के साथ वो ब्रदर्स और हाउसफुल 3 में नजर आईं और उनका करियर बिल्कुल सही ट्रैक पर आ गया है। अब जैकलीन वरुण धवन के अपोज़िट जुड़वा 2 में नज़र आएंगी। आज इनके जन्मदिन के मौके पर देखें इनकी कुछ हॉट तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











