..................... Jacqueline fernandez and sidharth malhotra gave non stop kissing scene in a gentleman movie - Hindi Filmibeat

किस्सा किस का: 'वो KISS सबसे लंबा KISS बन गया...' डायरेक्टर बोलता रहा कट.. हीरोइन की हो गई हालत खराब

Jacqueline fernandez sidharth malhotra

Kissa Kiss Ka: जैकलिन फर्नांडीज बॉलीवुड की एक खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। साथ ही रोमांटिक सीन को लेकर भी वह काफी चर्चा का विषय बनी रही। जैकलिन फर्नांडीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ए जेंटलमैन में रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती नजर आई थी।

जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा का इस फिल्म में किसिंग सीन काफी सुर्खियों में रहा। इसी फिल्म के गाने लगी ना छूटे में दोनों का रोमांस भी देखने को मिला। जो कि सेट पर भी चर्चा का विषय बन गया था। इस गाने में दोनों के बीच में खास मोमेंट देखने को मिला। इस गाने में लीड कपल को एक दूसरे पर भरोसा करना होता है और वह एक दूसरे में खो जाते हैं।

जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा का मूड भी काफी सेंशुअल और इंटेंस हो जाता है। इस गाने के दौरान अभिनेत्री भी काफी आकर्षक नजर आई। फिल्म के निर्देशक राज निदीमोरु और कृष्णा डीके ने आईएनए के साथ बातचीत के दौरान जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ के किसिंग सीन को लेकर हैरान कर देने वाली बातें बताई थी।

उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकलिन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों किस करते हुए नजर आ रहे थे और किसी के कहने पर भी रुक नहीं पा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि हमने उन्हें कहा कि शॉर्ट कट हो चुका है तो इसके बावजूद भी वह इस मोमेंट में पूरी तरीके से डूब चुके थे।

निर्देशक राज निदीमोरु और कृष्णा डीके ने इस पर बताया कि उन्होंने हमारा कट बोलना सुना ही नहीं और यह बॉलीवुड का सबसे लंबा किसिंग सीन बन गया। इस फिल्म के दौरान जैकलीन फर्नांडिस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि सिद्धार्थ और मुझे इस सीन को करने में बेहिचक होना पड़ा। क्योंकि इस सीन को जरूरत थी कि हम इसमें खो जाएं और सिद्धार्थ ने मुझे वास्तव में काफी कंफर्टेबल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X