Must read..आलिया को छोड़ .. ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए करण ने थामा..इस हॉट एक्ट्रेस का हाथ...
जैकलीन फर्नांडिस औरर सुशांत सिंह राजपूत को करण जौहर ने अपनी फिल्म ड्राइव के लिए कास्ट किया है। आलिया भट्ट और वरूण धवन को छोड़कर करण ने जैकलीन और सुशांत को एक खास वजह से अपनी फिल्म में लिया है।
करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए हमेशा उन्हीं एक्ट्रेस का चयन करते हैं जो कि उनके बैनर का हिट चेहरा हो। ऐसा हमेशा देखा गया है कि करण ने अपने कई एक्टर को कई बार अपनी फिल्मों में दोहराया है। शाहरूख, रानी मुखर्जी, काजोल और हाल फिलहाल में आलिया भट्टा ,वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा करण के फिल्मों के बराबरा साथी रहे हैं।
लेकिन इस बार करण जौहर ने दो नए चेहरों के साथ काम करने की ठानी है। ये दो नए चेहरे फिल्म इंडस्ट्री का लोकप्रिय चेहरा हैं लेकिन करण के कैंप में इन दोनों की नई एंट्री है। जैकलीन फर्नांडिस और सुशांत सिंह राजपूत। जी हां।
अभी इस बात को ज्यादा देर नहीं हुई है। कुछ दिनों पहले करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी कि वह ड्राइव फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो भी सुशांत और जैकलीन के साथ।

इसके बाद से इस पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या करण अब अपनी प्यारी आलिया को खुद से दूर कर रहे हैं। या आलिया को भी उन्होंने इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन आलिया अब फिल्मों के लिहाज से उन्हीं प्रोजेक्ट को महत्व दे रही हैं, जिनमें उनका किरदार मजबूत हो।
हाल ही में उन्होंने संजय दत्त की भूमि के लिए भी मना कर दिया था। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थी कि इस फिल्म का मुख्य फोकस संजय दत्त होंगे। यह उनकी कमबैक फिल्म है।
बहरहाल,अब ये जानना जरूरी हो गया है कि आखिर क्यों करण जौहर ने सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस को चुना। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
