जब 10 साल की उम्र में Jackie Shroff की आंखों के सामने डूब गया भाई, एक्टर की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

Jackie Shroff Tragic story

Jackie Shroff Tragic Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। चार दशकों से वह इंडस्ट्री पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। उन्होंने करियर में परिंदा, दूध का कर्ज और राम लखन जैसी 220 फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में सफलता पाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के आए।उनका बचपन बेहद गरीबी में भी था। यहां तक कि हीरो बनने के बावजूद भी वह काफी वक्त तक चॉल में रहते थे।

जैकी श्रॉफ को बचपन में काफी उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा। जिसका ट्रॉमा उन्हें काफी लंबे वक्त तक झेलना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक पहलू को साझा किया। उन्होंने बताया कि "मैंने अपने पिता की मौत देखी, भाई की मौत देखी, मैंने सब देखा और तब मैं सिर्फ 10 साल का था, ये ट्रॉमा मेरे अंदर है। अच्छी यादें तो जहन में बस जाती है लेकिन ट्रैजिक बातें जल्दी से भूली नहीं जाती।"

जैकी श्रॉफ ने अपने भाई को लेकर बात की और कहा कि "वह 17 साल का था, मैं 10 साल का था, उसने अपनी छोटी सी जिंदगी में बहुत अच्छे काम किया, अपने दोस्त के लिए जिंदगी कुर्बान कर डाली जो कि बहुत बड़ी बात है। मैंने उसे कहा था कि आज दिन खराब है, बाहर मत जाना, वो सेंचुरी मिल्स में काम किया करता था। वो मेरे कहने पर नहीं गया लेकिन समंदर किनारे पहुंच गया और वहां एक बंदा डूब रहा था। वो उसको बचाने के लिए समंदर में गया और उसे खुद तैरना नहीं आता था और वो खुद डूब गया। मैंने अपनी आंखों के सामने उसको डूबते हुए देखा और बचा नहीं पाया।"

Read more about: jackie shroff tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X