Jackie Shroff ने ज़ब जूही चावला को किया था ऐसा ऑन स्क्रीन किस, डर से कांपने लगे थे एक्टर

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आज के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनको इंटीमेट सीन देने से काफी ज्यादा डर लगता है। या फिर यह भी कह सकते हैं कि उन्हें शर्मिंदगी होती है।
जैकी श्रॉफ को हीरोइन का हाथ पकड़ने में भी लगता था डर
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने इस बात का खुलासा खुद किया कि वह किसिंग सीन और इंटिमेट सीन देने में शर्माते हैं। इसी के अलावा उन्होंने इसी के चलते एक फिल्म भी छोड़ दी थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उस फिल्म में उनका बिकिनी पहनने के लिए कह दिया गया था। इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने बताया कि उन्हें हीरोइन का हाथ पकड़ने में भी काफी डर लगता था। उन्हें फिल्मों में लेडिज मैन भी कहा जाता था और हकीकत इससे पूरी तरीके से अलग थी।
डिंपल कपाड़िया के साथ दिया किसिंग सीन तो आई शर्म
जैकी श्रॉफ ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया की फिल्म काश के दौरान वह डिंपल कपाड़िया को किस करने में काफी ज्यादा घबरा गए थे। एक्टर ने बताया कि यह एक मैरिटल सीन था और इसमें इंटीमेट सीन काफी जरूरी था। लेकिन उन्होंने बताया कि डिंपल कपाड़िया उनकी काफी खास दोस्त हुआ करती थी और उनके साथ में किसिंग सीन देते हुए उनका काफी शर्म आ रही थी। जैकी श्रॉफ ने डायरेक्टर महेश भट्ट के सामने अपनी परेशानी भी रखी लेकिन उन्होंने एक न सुनी और आखिरकार जैकी श्रॉफ को यह सीन करना पड़ा।
जूही चावला के साथ किसिंग सीन देने पर छूट गए थे एक्टर के पसीने
इसी इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने इस बात का भी खुलासा किया की किसिंग सीन करने के लिए बहुत ही हिम्मत चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भी वह किसिंग सीन करते तो वह ब्रांडी पी लेते। जैकी श्रॉफ ने इस बात का भी खुलासा किया कि माधुरी दीक्षित और जूही चावला को किस करते हुए भी उन्हें काफी ज्यादा शर्म आ रही थी। फिल्म वर्दी में उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ में इंटीमेट सीन दिया और फिल्म आइना में जूही चावला के साथ में किसिंग सीन दिया था। इसके बाद एक्टर के पसीने छूट गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











