बगल वाले कमरे में मदद मांगते निकला मां का दम, जैकी श्रॉफ को आज भी है इस बात का अफ़सोस

जैकी श्रॉफ अपने अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इतना ही नहीं दर्शकों द्वारा उनके साथ दिल और बेबाक अंदाज की वजह से भी उन्हें खूब प्यार मिलता है. जब भी वह किसी से मिलते हैं तो इतनी गर्म जोशी के साथ मिलते हैं कि हर कोई उनसे इंप्रेस हो जाता है. उन्होंने काफी अच्छा अपने करियर में काम किया. यहां तक की आज उनके बेटे टाइगर श्रॉफ एक बड़े स्टार बन चुके हैं और उनकी बेटी कृष्णा भी करियर में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उनके पास बड़ा घर और गाड़ियां भी है. इसके बावजूद उनको एक कमी महसूस होती है. जैकी श्रॉफ आज भी अपनी मां को बहुत याद करते हैं और बड़े घर की दीवारों को रिश्ते के बीच दूरी मानते हैं.
चार दीवारों के बीच जैकी श्रॉफ की मां ने तोड़ा दम
जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि "जब हम छोटे हुआ करते थे तो एक ही कमरे में साथ में सोते थे. मुझे जब भी खांसी आती तो अम्मी उठ जाया करती थी और कहती थी तू ठीक तो है ना? अम्मी खांसती थी तो डैडी भी उठ जाते थे. भाई उठ कर कहते थे कि पानी-वानी दूं? लेकिन अब बड़ा घर हो गया है... अम्मी को भी अलग रूम दे दिया... मुझे बहुत खुशी हुई कि उनको एक अलग कमरा दिया गया है. लेकिन हमारे बीच में दीवारें आ गई. उनका हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने रात में ही अपना दम तोड़ दिया. अगर हम एक ही कमरे में सोते तो ऐसा बिल्कुल नहीं होता. मैं उनको उठाकर अस्पताल ले जाता. लेकिन बीच में हमारे दीवार आ गई थी."
जैकी श्रॉफ की मां ने साड़ी और बर्तन बेच बच्चो को पढ़ाया
जैकी श्रॉफ ने इस बात का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि "जब फीस के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे तो मेरी मां अपनी साड़ी या फिर बर्तन बेचकर हमें पढ़ाया करती थी. हमेशा वह कहती थी कि दूसरों की इज्जत करो... लेकिन ज्यादा भी माटजूकों की कोई तुमको पायदान समझ ले... बस इतना झुक जाओ कि तेरी पगड़ी न गिर पाए. वह बोलती थी कि सबको इज्जत देना है. घर का चूल्हा हमेशा गर्म रखना. जिसको भी खाना खिलाने का मौका मिले उसको खिलाना. पैसे तुम्हारे पास हो ना हो लेकिन किसी से ले लो लेकिन खिलाओ लोगों को."


Click it and Unblock the Notifications