उस दिन शरीर पर लहसुन का पेस्ट नहीं लगातीं तो जैकी श्रॉफ की मां को जिंदा नहीं छोड़ते सैनिक

Jackie Shroff

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता बन चुके हैं और आज के वक्त में उनके पास में सब कुछ है। जैकी श्रॉफ अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गए हैं। लेकिन जैकी श्रॉफ ने कई सारे इंटरव्यू में अपने पुराने दौर के बारे में बात की और अपने स्ट्रगल की कहानी भी बताई। लेकिन बहुत कम लोग ही जैकी श्रॉफ की मां की कहानी जानते होंगे। कुछ साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अपनी मां की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको जैकी श्रॉफ की मां और पिता की दुख भरी कहानी बताने वाले हैं।

जैकी श्रॉफ की मां थी कजाकिस्तान से

जैकी श्रॉफ की मां का नाम रीता था और वह कजाकिस्तान की रहने वाली थी। इतना ही नहीं एक्टर के पिता काकू भाई हरि भाई श्रॉफ एक गुजराती हुआ करते थे। एक्टर की मां कजाकिस्तान में जब तख्तापलट हुआ तो वहां से भाग निकली थी। वहां से भाग कर वह लाहौर आ गई और फिर लद्दाख पहुंची। उस समय जैकी श्रॉफ की मैन सिर्फ 10 साल की थी।

कजाकिस्तान में हो गया था भयंकर माहौल

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार जब कजाकिस्तान में तख्ता पलट हुआ तो बहुत ही भयंकर माहौल बन गया था। जहां से जैकी श्रॉफ की मां बहुत ही मुश्किल से बच कर निकल कर आई थी। यह साल 1936 की बात है। उस समय कजाकिस्तान में जंग का माहौल था और सैनिक भी बड़ी संख्या में मार दिए गए थे। भयंकर वाली ठंड पड़ रही थी।

लहसुन के पेस्ट ने बचाई जैकी श्रॉफ की मां की जान

उस कड़कड़ाती ठंड में खुद को बचाने के लिए लोगों ने शरीर पर लहसुन का पेस्ट लगाया। जैकी श्रॉफ की मां रीटा और उनके परिवार ने भी ऐसा किया था। लेकिन लहसुन के पेस्ट से शरीर में गर्मी फैल गई और उनके शरीर पर बड़े-बड़े फफोले आ गए। उस समय सैनिक वहां पर रीता और उनकी मां के साथ-साथ बहनों को मारने पहुंच गए और हालात देखकर हैरान रह गए। सैनिकों को ऐसा लगा कि उन्हें कोढ की बीमारी हो चुकी है। इसीलिए उन्होंने उनको छुआ नहीं और पूरा परिवार सही सलामत सैनिकों ने छोड़ दिया। वहां से भाग कर पूरा परिवार लाहौर पहुंच गया।

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के पिता ने छोड़ दिया था घर

इतना ही नहीं साल 1947 में जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो जैकी श्रॉफ की मां अपने परिवार के साथ में लाहौर से दिल्ली और फिर मुंबई पहुंच गई। मुंबई में रीटा की मुलाकात काकू भाई हरि भाई श्रॉफ के साथ में हुई। वह मर्चेंट और ट्रेडर्स के परिवार से ताल्लुक रखते थे और पेशे से एक ज्योतिषी हुआ करते थे। खबरों के अनुसार 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के पिता ने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद में रोजी-रोटी कमाने के लिए निकल पड़े। उस समय वह तीन बत्ती कॉल में रहा करते थे। इसी दौरान रीटा से उनकी शादी हुई और जैकी श्रॉफ का भी जन्म हो गया था।

Read more about: jackie shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X