जब सेट पर शराब पीकर महिलाओं के साथ किसिंग सीन देता था ये एक्टर, कहा- 'मुझे शर्म आती थी इसलिए...'

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि वह अपनी एक्टिंग के चलते भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। जैकी श्रॉफ आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज हम आपको उनसे जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि उनको माधुरी दीक्षित और जूही चावला को किस करने में काफी ज्यादा शर्म आ रही थी। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने वर्दी फिल्म में माधुरी और आईना फिल्म में जूही चावला के साथ किसिंग सीन दिया। लेकिन मुझे ऐसे सीन देने पर काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।"
जैकी श्रॉफ ने आगे यह भी बताया कि वह ब्रांडी पीकर स्क्रीन पर महिलाओं के साथ में किसिंग सीन दिया करते थे। एक्टर ने आगे कहा कि उनको सेक्सी श्रॉफ और माचो भी कहा जाता था। लेकिन वह किसिंग सीन देने में काफी ज्यादा कतराते थे। एक्टर ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने शरीर पर वैक्स करने से भी इंकार कर दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेहा धूपिया की चैट शो के दौरान जैकी श्रॉफ ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कभी भी अपने शरीर पर वैक्स नहीं करवाई है। एक्टर ने एक रोल को करने के लिए इंकार कर दिया था क्योंकि उनको अपने बाल हटाने के लिए कहा गया था और बिकिनी पहनने के लिए भी बोला गया था। आज के वक्त में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और जागरूकता से भरे अभियान से जुड़े हुए पोस्ट करते हैं। यहां तक कि वह पौधे लगाने के लिए भी लोगों को खूब प्रेरित करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


