DHAMAKA...रिलीज़ से पहले..शाहरुख की फिल्म..टूटा रिकॉर्ड..ब्लॉकबस्टर तय !
ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है जब हैरी मेट सेजल 16 मिलीयन कर रहा है ट्रेंड।
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर 21 तारीख की शाम को रिलीज़ हुआ था और इसे सोशल मीडिया पर इतने कम समय में 16 मिलीयन लोगों ने देख कर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है #JHMSTrailer16Million.
फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। खासतौर पर शाहरुख और अनुष्का की कैमिस्ट्री। इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आपको लंबे समय बाद शाहरुख का वही क्यूट और रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिलेगा।
इसमें शाहरुख एक टूअर गाइड हैं जो एक सिख हैं। और अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की हैं। यानी अापको दो अलग अलग कल्चर की लव स्टोरी शानदार तरीके से दिखाई देगी। अभी तो आपने ट्रेलर देख ही लिया होगा..तो चलिए ट्रेलर की तस्वीरों से इसके बेस्ट सीन पर नज़र दौड़ा लेते हैं..


Click it and Unblock the Notifications