6 महीने की प्रेग्नेंट बीवी को छोड़कर दूसरी औरत के पास चला गया था ये सिंगर, बेटे ने खोल डाली थी पोल

Jaan Kumar Shocking Revelation About Kumar Sanu: बॉलीवुड में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं उतनी ही जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। कई बार तो ऐसे बड़े-बड़े सितारे होते हैं जो अपने पार्टनर्स को धोखा दे देते हैं और दूसरे के साथ में अफेयर चलाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड के एक सिंगर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने किसी और महिला के लिए अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ दिया था।
इतना ही नहीं जिस सिंगर की हम बात कर रहे हैं उसी के बेटे ने इस बात का खुलासा किया था। दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं कुमार सानू के बेटे जान कुमार की। जो सलमान खान के बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। दरअसल जान कुमार कोर्स बिग बॉस 14 में देखा गया था। जहां उन्होंने काफी बड़े-बड़े खुलासे किए थे।
जान कुमार ने खुलासा किया था कि "मेरी मां ही मां है और पिता भी है। जब वह 6 महीने की प्रेग्नेंट थी तो पापा उनको छोड़कर चले गए थे। बचपन से मैंने सिर्फ अपनी मां को देखा है। मेरे पिता कभी भी साथ में नहीं थे।" दरअसल आपको बता दें कि साल 1993 में कुमार सानू का नाम कुनिका सदानंद के साथ में जोड़ा गया था।
बाद में कुमार सानू का नाम मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ में भी जोड़ा गया था। खबर थी कि दोनों का अफेयर चल रहा है। खबरों के अनुसार कुमार सानू की पहली पत्नी रीटा ने उनको रंगे हाथ पकड़ लिया था। रीटा को बाद में यह भी पता चला कि कुमार सानू कई लड़कियों के साथ में अफेयर चला रहे हैं। रीटा से तलाक के बाद कुमार सानू ने सलोनी साहू के साथ में शादी की।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि कुनिका सदानंद ने भी कुमार सानू को लेकर चुप्पी तोड़ दी थी। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया था कि कुमार सानू अपनी पहली पत्नी रीटा से काफी परेशान हो गए थे। हालांकि जान कुमार अब भी अपने पिता को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











