Bollywood pair : फिल्मों में इन सितारों की जोड़ियों को देखना दर्शकों के लिए होगा मजेदार

बॉलीवुड की कई हिट जोड़ियां हैं जो रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में हिट हैं। इन जोड़ियों में शाहरुख खान-काजोल, शाहरुख खान-रानी मुखर्जी, आमिर खान-रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर की जोड़ियां शामिल हैं। लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो सालों से फिल्मों में तो एक्टिव हैं लेकिन उन्होंने साथ में कभी काम नहीं किया है। दर्शकों के लिए ऐसी जोड़ियों को साथ में काम करते हुए देखना काफी मजेदार हो सकता है। इस लिस्ट में आमिर खान-विद्या बालन से लेकर सलमान खान-दीपिका पादुकोण तक की जोड़ी शामिल है।
आइए आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने कभी साथ में काम नहीं किया है :

रणबीर कपूर-कृति सैनन :
रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कई साल बीत चुके हैं। कृति सैनन भी पिछले कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं लेकिन दोनों ने अभी तक साथ में किसी फिल्म में अभी तक काम नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कृति सैनन के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। उसके बाद से ही फैंस इस जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आमिर खान-विद्या बालन :
आमिर खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई स्टार एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। आमिर ने जूही चावला, रानी मुखर्जी से लेकर कैटरीना कैफ तक के साथ फिल्मों में अपनी जोड़ी बनायी है लेकिन कई सालों से हिंदी फिल्मों में सक्रिय दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ अभी तक आमिर खान की किसी फिल्म में जोड़ी नहीं बनी है।

अक्षय कुमार-रानी मुखर्जी :
अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी से लेकर लगभग हर नयी एक्ट्रेस तक के साथ काम किया है। वहीं रानी मुखर्जी ने भी आमिर खान, शाहरुख खान, अनिल कपूर जैसे सुपरस्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर काम किया है। लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म में अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी ने साथ में काम नहीं किया है। हालांकि किसी भी इवेंट में मिलने पर दोनों एक-दूसरे के साथ खूब गर्मजोशी से मिलते हैं।

सलमान खान-दीपिका पादुकोण :
सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अभी तक ना जाने कितनी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। लेकिन दीपिका पादुकोण के साथ सलमान खान ने किसी भी फिल्म में अभी तक काम नहीं किया। बॉलीवुड में दीपिका ने सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ काम किया था। दीपिका की डेब्यू फिल्म में भी शाहरुख खान ही लीड एक्टर थे।

आलिया भट्ट-कार्तिक आर्यन :
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर्स में आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन का नाम शामिल हैं। हालांकि बतौर जोड़ी इन दोनों ने किसी भी फिल्म में अभी तक काम नहीं किया है। ऐसे में अगर इस जोड़ी को किसी फिल्म में कास्ट किया गया तो निश्चित रूप से फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications