कुछ ही दिनों में मां बनने जा रही ये हसीनाएं, दो तो बिना शादी के ही हो गईं प्रेग्नेंट

पिछले कुछ दिनों में कई सारी मशहूर अभिनेत्रियां मां बन चुकी है जिसमें दीपिका कक्कड़ और सना खान जैसी हसीना शामिल है. इतना ही नहीं इसी बीच बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक ऐसी बहुत सारी हसीनाएं हैं जो कि जल्दी ही मां बनने वाली है और प्रेग्नेंट है. वह हसीनाएं लगातार सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती हुई नजर आती हैं. जिनमें उनका बेबी बंप भी साफ नजर आता है. इनमें दो हसीनाएं तो ऐसी है जो कि बिना शादी किए ही मां बनने जा रही है. तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह एक्ट्रेसेस...
इशिता दत्ता
'दृश्यम' फिल्म में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली इशिता दत्ता जल्दी ही मां बनने वाली हैं और आपको बता दें कि वह आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से बेबी बंप की तस्वीरों को भी शेयर करती हुई नज़र आती हैं. इशिता दत्ता ने वत्सल सेठ के साथ में शादी रचाई थी और हाल ही में एक्टर को 'आदिपुरुष' में भी देखा जा चुका है.
पंखुड़ी अवस्थी
पंखुड़ी अवस्थी टेलीविजन की एक जानी-मानी अदाकारा हैं और आपको बता दें कि जल्दी ही वह जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं. कुछ वक्त पहले उनकी गोद भराई भी हुई थी जो कि बहुत ही धूमधाम से हुई थी. पंखुड़ी और गौतम रोड़े शादी के 5 साल के बाद में माता-पिता बनने जा रहे हैं.
विदिशा श्रीवास्तव
भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अनीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव भी जल्दी ही मां बनने जा रही हैं और आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की बोल्ड तस्वीरों को भी शेयर किया था. जो कि तेजी से इंटरनेट पर वायरल होती हुई भी नजर आई थी.
ग्रैबिएला डेमेट्रिड्स
ग्रैबिएला डेमेट्रिड्स भी दूसरी बार मां बनने जा रही है और आपको बता दें कि बिना शादी किए हैं वह अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे की मां बनेंगी. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था और अपनी मेटरनिटी लुक की तस्वीरों को भी साझा किया था.
दिशा परमार
राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। इतना ही नहीं आए दिन दिशा परमार की वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती है जिनमें उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आता है. यहां तक कि वह बेबी बंप को भी फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है.
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि इन दिनों वह प्रेगनेंसी को इंजॉय कर रही है. हालांकि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और उनके बॉयफ्रेंड का नाम भी अभी तक किसी को नहीं पता है. लेकिन इसके बावजूद भी कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर हर किसी को चौंका दिया था.


Click it and Unblock the Notifications











