..................... Ishita Chauhan Started Her Career As Model At The Age Of 4 Debut With Himesh Reshamiya Film - Hindi Filmibeat

4 साल की उम्र में बनी मॉडल, हिमेश रेशमिया की फ़िल्म से बॉलीवुड में मारी एंट्री, अब इतनी बड़ी हुई एक्ट्रेस

Ishita Chauhan

Ishita Chauhan Career: काफी सारी अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में ऐसी है जो अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि मशहूर ब्रांड के साथ विज्ञापन के चलते छाई रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी और अब अपने लुक में हुए बदलाव के चलते सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं इशिता चौहान की। उनका जन्म 14 सितंबर को हुआ और उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। बचपन में ही कई सारे मशहूर ब्रांड्स के साथ में विज्ञापन करने के बाद वह चर्चा का विषय बन गई थी। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में एंट्री मारी और अब वह काफी बड़ी हो गई है।

इशिता चौहान का जन्म 14 सितंबर 1999 में पुणे में हुआ और अब वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। अब वह 25 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि 4 साल की उम्र से ही उन्होंने मॉडलिंग में अपनी करियर की शुरुआत की थी। दरअसल बहुत ही छोटी उम्र में उन्हें एक क्लॉथिंग ब्रांड की एंबेसडर बना दिया गया।

इशिता ने बहुत ही छोटी उम्र में डिटॉल और कोलगेट जैसे मशहूर ब्रांड के साथ विज्ञापन किया। उन्हें कुकिंग ऑयल के विज्ञापन में भी देखा गया। बाद में उनका हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करते हुए देखा गया था। 2007 में इस फिल्म को रिलीज किया गया और हिमेश के साथ हंसिका मोटवानी भी नजर आई थी।

इशिता चौहान ने बाद में 9 साल की उम्र में शाइनी आहूजा की फिल्म 'हाईजैक' में भी काम किया। इसमें वह प्रिया मदान नाम के एक किरदार में नजर आई थी। बाद में उन्होंने पढ़ाई के लिए ब्रेक लिया और 14 साल की उम्र में फिर फिल्म 'आशा ब्लैक' से कमबैक भी कर लिया। यह एक मलयालम फिल्म है और इसमें उन्होंने आशा श्रीनिवास का किरदार निभाया था।

काफी लंबे ब्रेक के बाद में इशिता चौहान ने फिल्म जीनियस से अपना कमबैक किया। इस समय वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर नजर आती है और एक वक्त हुआ करता था जब वह अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती थी। हालांकि अब इशिता चौहान को उनकी खूबसूरती के चलते चर्चा में देखा जाता है।

Read more about: ishita chauhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X