सलमान की तरह शर्ट उतारते हैं, शाहरुख की तरह रोमांस, 2018 में सबसे धमाकेदार डेब्यू
2018 में यूं तो कई स्टार्स डेब्यू कर रहे हैं। जिनमें जाह्नवी कपूर और सारा अली खान हैं। वहीं एक और स्टार किड सुर्खियों में हैं, जो सलमान खान की तरह अक्सर शर्टलेस नजर आ जाते हैं और उनकी आने वाली फिल्म के पोस्टर्स में शाहरुख की तरह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर के साथ डेब्यू कर रहे ईशान खट्टर के बारे में। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है और अपनी एब्स वाली बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।
[#IrrfanKhan: एक खबर और हर कोई रह गया सन्न, ये हैं असली फाइटर हैं, जानें क्यों]
बता दें दोनों की आने वाली ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ईशान खट्टर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म का पोस्टर में ईशान खट्टर को काफी तारीफें मिल रही हैं। हो भी क्यों न, ईशान असल जिंदगी में किसी एक्टर से कम ग्लैमरस नहीं हैं।

बता दें कि लीड एक्टर के तौर पर भले ही ईशान धड़क से डेब्यू करने जा रहे हों लेकिन फिल्मों से वो काफी समय से जुड़े हैं। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम किया है। आगे देखें ईशान की बेहद हॉट तस्वीरें और जाने उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











