जब नहीं हो पा रहा था ईशान खट्टर का स्कूल में एडमिशन, बिग बी ने जाते ही झट-पट करवा दिया काम

Ishaan Khatter

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ईशान खट्टर अपने लुक्स की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. बता दे कि उन्होंने 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ में जान्हवी कपूर भी नजर आई थी. लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशान खट्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि अमिताभ बच्चन के कारण ही उनका स्कूल में एडमिशन हुआ था. एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि बिग बी से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'सूर्यवंशम' के सेट पर हुई. ईशान खट्टर ने इस फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया. इस फिल्म में उनके पिता राजेश खट्टर और मां नीलिमा आजम ने भी लीड किरदार निभाया था.

बिग बी ने ईशान की एडमिशन में की मदद

लेकिन हाल ही में ईशान खट्टर ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनके स्कूल एडमिशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनकी काफी सहायता की थी. ईशान खट्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि 'सूर्यवंशम' फिल्म में जब उनकी मां नीलिमा अज़ीम काम कर रही थी तो उनके पास में कोई भी नैनी नहीं थी. इसी कारण से इशान खट्टर को वह अपने साथ में सेट पर ले कर पहुंचती थी.

सेट पर मिले थे अमिताभ और ईशान

ईशान खट्टर ने आगे यह भी बताया कि 1 दिन सेट पर बिग बी पहुंचे और उन्हें देखते ही एक्टर 'बाले मियां बाले मियां' (बड़े मियां) चिल्लाने लग गए थे. दरअसल उसे वक्त ईशान खट्टर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म देख ली थी. अमिताभ बच्चन ने जब उन्हें नोटिस किया तो वह और ईशान खट्टर बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे. ईशान तो सेट पर कई बार अमिताभ बच्चन की दाढ़ी भी खींचा करते थे.

नीलिमा अजीम को ईशान का एडमिशन करवाने में आ रही थी परेशानी

ईशान खट्टर ने इस बात का भी खुलासा किया कि मां नीलिमा अज़ीम को उनके लिए एक अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाने में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन जब अमिताभ बच्चन को इस बारे में पता चला तो उन्होंने स्कूल प्रशासन से जाकर बात की और ईशान खट्टर का एडमिशन हो गया था. ईशान खट्टर ने यह भी बताया कि उन्हें इस किस्से के बारे में खुद भी नहीं पता था. लेकिन जब एक बार अचानक से उनकी मां नीलिमा आजम इस बात का जिक्र कर रही थी तो एक्टर को यह बात पता चल गई.

ईशान खट्टर का वर्क फ्रंट

अगर हम ईशान खट्टर के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार 'फोन भूत' फिल्म में देखा गया. इस फिल्म में उनके साथ में सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ नजर आए थे. अब जल्दी ही उन्हें फिल्म 'पिप्पा' में देखा जाने वाला है. यह फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बनाई जा रही है. इस फिल्म में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाने वाले हैं.

More from Filmibeat

Read more about: ishaan khatter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X