..................... Isha Sharvani dated cricketer Zaheer Khan for 8 years and is now living as a single mother. - Hindi Filmibeat

8 सालों तक जहीर खान की गर्लफ्रेंड रही ये एक्ट्रेस, अब सिंगल मदर बन गुजार रही है ऐसी जिंदगी

Zaheer khan, Isha Sharvani

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत का रिश्ता काफी ज्यादा पुराना है. बॉलीवुड हसीनाओं को अक्सर क्रिकेटर से प्यार हो जाता है और उसे हमसफर बना लेती हैं. जिसमें अथिया शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है. लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिन्होंने लंबे समय तक क्रिकेटर्स को डेट किया और उसके बाद उनका रिश्ता मुकम्मल ना हो पाया. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीन के बारे में बताने वाले हैं.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने नहीं दिखाई खास कमाल

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ईशा शरवानी है. एक्ट्रेस ने रॉकी और लक बाई चांस जैसी कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. लेकिन उनकी कोई भी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

8 साल तक जहीर खान को किया डेट

ईशा ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप दी और इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम हासिल भी नहीं कर पाई. लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर वह लाइमलाइट में रही. एक वक्त ऐसा आया जब एक्ट्रेस ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को डेट किया. दोनों ने 8 साल तक एक दूसरे को डेट किया. इन दोनों की मुलाकात साल 2005 में एक फंक्शन के दौरान हुई.

ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री में मचा बवाल

जब जहीर और ईशा की पहली मुलाकात हुई तो दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी. दोनों ने कुछ वक्त के बाद ही एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. दोनों ने सालों तक एक दूसरे को डेट किया और साल 2013 में अलग हो गए. कपल के ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया था. जहीर से ब्रेकअप होने के बाद में एक्ट्रेस ने लंबे वक्त तक किसी को डेट नहीं किया.

सिंगल मदर बन लाइफ गुजार रही है ईशा

ईशा फिल्मों में भी फ्लॉप हो गई और आपको बता दें कि उन्होंने इसी के चलते इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस को बतौर डांसर पहचान बनानी थी और इसी में वह पूरी तरीके से मशगूल हो गई थी. अगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि ईशा एक सिंगल मदर है और आज के वक्त में लाइमलाइट से दूर बनी हुई है.

Read more about: zaheer khan isha sharvani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X