जिससे लड़ाया इश्क, उसी को बना डाला 'भइया', टीवी एक्ट्रेस की इस हरकत पर भड़क गए थे लोग!

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बारे में भला कौन नहीं जानता.. एक वक्त दोनों एक दूसरे के प्यार में थे लेकिन अब किसी को फूटी आंख नहीं सुहाते। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच जो कुछ भी हुआ वो सभी जानते हैं।
हाल ही में दोनों बीच जुबानी जंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसका कारण ये है कि अभिषेक से ब्रेकअप के बाद ईशा मालवीय समर्थ जुरेल को डेट कर रही थीं जो कि बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड बनकर आए थे।
लेकिन घर से बाहर आने के बाद दोनों के ब्रेकअप हो गया था। इस ब्रेकअप पर चुटकी लेते हुए अभिषेक ने शायरी के अंदाज में कुछ ऐसा कह डाला था जो कि ईशा को पसंद नहीं आया। जवाब देने के चक्कर में ईशा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को भाई तक कह डाला था।
कैसे कहा भाई
समर्थ से ब्रेकअप के बाद अभिषेक कुमार ने ईशा मालवीय पर निशाना साधते हुए लिखा था, ''मेरे साथ जो किया, किसी और के साथ मत करना। हम इंसानों से ना सही, मगर उस खुदा से डरना। उसका भी लगता है वही हाल जो मेरा था। अभी भी वक्त है संभल जाओ, वरना बाद में पछताओगी।'' इसके जवाब ईशा ने लिखा, ''अर्ज किया है, मेरे नाम पर ऐसे कब तक पलेगा? एसी चला ले भाई और कितना जलेगा।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान थे। ईशा ने इस तरह से अभिषेक को भाई बुला डाला।
बिग बॉस के घर में हुए गंदी लड़ाई
बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय की लड़ाई होती थी। एक्टर ने ईशा पर पर कई बार न सिर्फ भद्दे कमेंट किया बल्कि बीती हुई जिंदगी की कई सारी सच्ची और झूठी बातों को कहकर एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर भी गंभीर सवाल उठा दिए थे। आपको बता दें कि अभिषेक ने ईशा मालवीय की बॉडी शेमिंग भी की थी। स्लट शेमिंग करते हुए उन्होंने कहा कि वह वन नाइट स्टैंड भी किया करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











