..................... 'मैं 18 साल की थी तब..' ईशा कोप्पिकर का छलका दर्द, सालों बाद बताई इंडस्ट्री की घिनौनी सच्चाई! Isha Koppikar spilled her pain, revealed the disgusting truth of the industry after years! - Hindi Filmibeat

'मैं 18 साल की थी तब..' ईशा कोप्पिकर का छलका दर्द, सालों बाद बताई इंडस्ट्री की घिनौनी सच्चाई!

isha koppikar

ईशा कोप्पिकर फिल्मों में शुरुआत में ही काम मिला था लेकिन उनका सफर वैसा नहीं रहा जैसा होना चाहिए। फिलहाल काफी समय से वो फिल्मों से दूर हैं इस वक्त कास्टिंग काउच को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

उन्होने सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उनके साथ एक लिस्ट एक्टर बदतमीजी करने की कोशिश की थी। दरअसल वो एक्ट्रेस से अकेले में मिलना चाहते थे।

ईशा का कहना था, ''एक एक्टर ने मुझसे अकेले में मिलने के लिए कहा, मेरे ड्राइवर या किसी और के बिना, क्योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि उसके दूसरी अभिनेत्रियों के साथ शामिल होने की अफवाहें थीं। उन्होंने कहा, ''मेरे बारे में पहले से ही विवाद चल रहे हैं और स्टाफ अफवाहें फैलाता है।''

आगे क्या बोलीं ईशा कोप्पिकर

कृष्णा कॉटेज एक्ट्रेस ने कहा, ''मैं 18 साल की थी जब एक सेक्रेटरी और एक एक्टर ने मुझसे कास्टिंग काउच के लिए बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि काम पाने के लिए तुम्हें अभिनेताओं के साथ 'दोस्ताना' रखना होगा। मैं बहुत मिलनसार हूं, लेकिन 'दोस्ताना' का क्या मतलब है? मैं इतनी मिलनसार हूं कि एकता कपूर ने एक बार मुझसे कहा था कि कुछ रवैया अपनाओ।'' उन्होंने यह भी कहा कि कितने लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे और उन्हें हीरो के साथ गंदे तरीके से दोस्ती करने के लिए कहते थे।

चर्चा में है बयान

ईशा कोप्पिकर का ये खुलासा अब खबरों का हिस्सा है। ईशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से की थी। उनको काफी पसंद किया जाने लगा था लेकिन अचानक वो गायब होती चली गईं। हालांकि उन्होने उन्होंने फिजा, प्यार इश्क और मोहब्बत, कंपनी, कांटे, पिंजर और दिल का रिश्ता जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है। उनको सोहेल खान के साथ कृष्णा कॉटेज में भी देखा गया था। इस फिल्म के गाने हिट हुए थे लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।

Read more about: isha koppikar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X