..................... Isha Ambani dances with her parents and in-laws on the first birthday of her twins - Hindi Filmibeat

ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों के बर्थडे पर माता-पिता और सास-ससुर के साथ मिलकर किया डांस, इनसाइड तस्वीरें

Mukesh Ambani, Nita Ambani, Isha Ambani

मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी काफी मशहूर है। बता दे कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के जुड़वा बच्चे कृष्ण और आदिया 19 नवंबर 2023 को 1 साल के हो चुके हैं। बहुत ही भव्य तरीके से दोनों का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया।

जन्मदिन से एक दिन पहले अंबानी और पिरामल परिवार ने 18 नवंबर को जिओ वर्ल्ड गार्डन में एक शानदार थीम पार्टी होस्ट की थी। जहां पर कई दिग्गज सेलिब्रिटी भी पहुंचे और अंबानी के अलावा पिरामल परिवार ने भी जमकर डांस किया।

सास-ससुर के साथ डांस करती नजर आई ईशा अंबानी

हाल ही में अंबानी फैन पेज से ईशा और आनंद के जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन के जश्न की अनदेखी वीडियो सामने आई है। वीडियो को सबसे पहले आरजे मलिश्का ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया। इस दौरान ईशा अंबानी को माता-पिता मुकेश और नीता, पति आनंद और सास ससुर अजय और स्वामी के साथ में मंच पर डांस करते हुए देखा गया। इस दौरान ईशा के जुड़वा बच्चों की झलक भी देखने को मिली।

ईशा के जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन की इनसाइड तस्वीरें

इससे पहले ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन की शानदार झलकियां देखने को मिली थी। एक फैन पेज द्वारा साझा की गई झलकियां में पार्टी में शामिल हुए अन्य बच्चों के साथ छोटे बच्चों के लिए भी मौज मस्ती भरे समारोह रखे गए। इस पार्टी को काफी खूबसूरत तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया। जिसकी झलकियां अब फैंस के सामने आ रही है।

जन्मदिन पर किया गया फन कॉर्नर का इंतजाम

इसी पार्टी के दौरान एक साइन बोर्ड देखा गया। जहां पर विभिन्न मनोरंजन कोणों के लिए दिशा निर्देश दिए गए। थीम वाली इस पार्टी में आदिया का एनिमल फार्म, कृष्णा का कार्निवल, वेदा का सब्जी और फल बाजार, पृथ्वी का कद्दू पैच और घास भूल भुलैया। फैन पेज द्वारा शेयर किए गए अन्य वीडियो में देखने को मिला कि जन्मदिन की पार्टी में सुंदर प्ले एरिया को भी सजाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X