गुजराती सूट में ऐसी सजी ईशा अंबानी... प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा वजन देख हैरान हुए लोग

अंबानी फैमिली हमेशा से ही अपने ठाट-बाट को लेकर सुर्खियों का विषय बनी रहती है. लेकिन आपको बता दें कि अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की बहन दीया मेहता जटिया के दूसरे बेटे बहन के लिए एक भव्य मुंडन समारोह रखा गया.
इस समारोह में परिवार और दोस्त भी शामिल हुए. जहां पर दीया मेहता की बहन श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी के साथ में पहुंची. इतना ही नहीं ईशा अंबानी ने भी यहां पर शिरकत की. जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीया मेहता की शादी आयुष जटिया के साथ में हुई, जो कि अमित जटिया के बेटे बताए जाते हैं. दोनों का 2 अगस्त 2022 में दूसरे बच्चे का जन्म हुआ. इससे पहले उनकी एक बेटी भी हुई.
श्लोका मेहता के भांजे की मुंडन सेरिमनी में पहुंची ईशा अंबानी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 11 जुलाई 2023 को दीया मेहता के बेटे का मुंडन हुआ. जहां पर ईशा अंबानी गोटा पट्टी वर्क के साथ में एक पीच टोन वाला सूट पहनकर पहुंची. उन्होंने लाल बिंदी और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ में अपने इस सिंपल से लुक को कंप्लीट किया. वायरल तस्वीरों में ईशा और लोगों के साथ में दीया भी पोज देती हुई नजर आई.
वायरल हो रही सेरेमनी की तस्वीरें
बाकी कि तस्वीरों में आकाश अंबानी के साथ सभी बॉयस को भी देखा जा रहा है. जिन्होंने पीच टोन के कुर्तों के साथ फ्लोरल जैकेट पहनी हुई है और बेहद ही हैंडसम लग रहे हैं. मैचिंग आउटफिट्स के साथ सभी काफी ज्यादा प्यारे नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर यह तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है.
बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आई श्लोका मेहता
बता दें कि मई 2023 में श्लोका मेहता ने एक बेटी को जन्म दिया है. जिसके बाद में लोका अब पहली बार नजर आई है. उन्होंने अपने साल भर के भांजे रहम के मुंडन समारोह में शिरकत की. जहां पर श्लोका मेहता को येलो कलर की साड़ी पहने हुए देखा गया. इतना ही नहीं वह नो मेकअप लुक में काफी ज्यादा प्यारी लग रही थी. उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ आधा बांध कर रखा था.


Click it and Unblock the Notifications














