ईशा अंबानी के साथ रोमांटिक हुए आनंद पीरामल ने कर दिया Kiss, शरम से लाल ईशा की हो गई ऐसी हालत

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी ने हाल ही में एक कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया है. इस कल्चरल सेंटर का नाम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र रखा गया है. इसकी लॉन्चिंग पार्टी में देश विदेश से सितारे शामिल हुए थे. इतना ही नहीं पूरे विश्व में इस कल्चरल सेंटर की चर्चा हो रही है. लेकिन इसी बीच मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल का एक बेहद ही रोमांटिक और इनसाइड वीडियो सामने आया जिसमें वह किस करते हुए नजर आए.
NMACC लॉन्चिंग इवेंट में आनंद और ईशा ने किए लवली मूवमेंट शेयर
हाल ही में हुए NMACC लॉन्चिंग इवेंट में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल भी नजर आए. इतना ही नहीं वह दोनों साथ में काफी खूबसूरत लगते हैं. लेकिन वहां पर उनका अंदाज बेहद ही अलग नजर आया. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह रोमांस करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं. ईशा अंबानी के पति आनंद पिरामल में बेहद ही खूबसूरती से ईशा अंबानी के हाथ पर किस कर दिया. जिसके बाद उनके इस बिहेवियर से ईशा अंबानी काफी शर्मा जाती है. इस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
NMACC लॉन्चिंग इवेंट में ईशा अंबानी का दिखा बेहद ही खूबसूरत लुक
ईशा अंबानी अपने फैशन सेंस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं और NMACC लॉन्चिंग इवेंट में भी वह काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आई. उन्होंने इस इवेंट के पहले दिन बेहद ही खूबसूरत अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी. जोकि क्रीम कलर की साड़ी थी. जिसके साथ में उन्होंने ब्राउन थ्रेड वर्क की हुई लॉन्ग अनारकली जैकेट भी पहनी हुई थी. इतना ही नहीं ईशा अंबानी की ज्वेलरी पर हर किसी की नजरें टिकी जा रही थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने हीरे और पन्ना का नेकलेस पहना हुआ था. जो कि बेहद ही खूबसूरत भी था.
ईशा और आनंद बन चुके हैं दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता
ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि वह दोनों दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया. बेटी का नाम आदिया रखा गया तो वहीबेटे का नाम कृष्णा रखा गया. दोनों लिटिल मंचकिन को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में भी देखा गया था. इतना ही नहीं ईशा अंबानी और आनंद पिरामल ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी और 4 सालों के बाद में वह 19 नवंबर 2022 को मां बन गई.


Click it and Unblock the Notifications