अनंत-राधिका से अलग ये हैं दुनिया की सबसे महंगी शादियां, जिनमे पानी की तरह बहाया गया पैसा

worlds most expensive weddings

जब भी शादियों का सीजन आता है तो लोगों के मन में उत्साह भी अपने आप आ जाता है। बता दें कि जब भी शादियों की बात आती है तो सबसे पहले अमीर परिवारों की शादियां दिमाग में घूमने लग जाती हैं। जो भी बड़े-बड़े और अमीर परिवार हैं वह बहुत ही शानदार शादियां करते हैं और खूब पैसा पानी की तरह बहा देते हैं। आज हम आपको कुछ रॉयल्टी से लेकर बिजनेस टायकून तक के परिवारों की शादियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने दुनिया में एक रिकॉर्ड बनाया।

वनिषा मित्तल और अमित भाटिया

भारत के स्टील टायकून कहे जाने वाले लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी। जिसका सेलिब्रेशन 6 दिनों तक चला था। दोनों की शादी साल 2004 में हुई। बता दे कि उनकी शादी पर 65 मिलियन डॉलर खर्च हुए। जहां पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मौजूद थे।

राजीव रेड्डी और ब्राह्मणी जनार्दन रेड्डी

गली जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी ने इंडस्ट्रियलिस्ट विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी के साथ में साल 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी पर 74 मिलियन डॉलर खर्च हुआ। शादी में दुल्हन ने लाल और गोल्डन कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी जो की 2.3 मिलियन की थी। भारतीय करेंसी में देखा जाए तो 17 करोड़ की उन्होंने साड़ी पहनी थी।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन कहीं जाने वाले मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी पर 100 मिलियन डॉलर खर्च किए गए। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी और अब ईशा अंबानी दो बच्चों की मां बन चुकी है।

किंग चार्ल्स और लेडी डायना

किंग चार्ल्स और लेडी डायना ने साल 1981 में शादी की थी और यहां पर 3500 लोग भी मौजूद थे। इस दुनिया की सबसे महंगी शादी कहा जाता है और इसमें 115 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे।

शेखा हिन्द बिंट बिन मक्तोम और शेख मोहम्मद बिन राशिद ए मक्तोम

दुबई के किंग कहे जाने वाले शेखा हिन्द बिंट बिन मक्तोम ने शेख मोहम्मद बिन राशिद ए मक्तोम से साल 1979 में शादी की थी। जिसमें 20000 लोग शामिल हुए थे और इसमें 137 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X