बद्रीनाथ के बाद केदारनाथ..सुशांत सिंह राजपूत का धमाका..एकता कपूर के साथ!
खबर आ रही है कि वो अब एकता कपूर की अगली फिल्म में लीड रोल निभाते नज़र आ सकते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जबसे फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से सुपरहिट हुए हैं तभी से उनके पास फिल्मों के लगातार एक से बढ़कर एक फिल्मों के लिए ऑफर आ रहे हैं। वो अभी अपनी आने वाली फिल्मों के लिए व्यस्त हैं। उनकी दो फिल्में चंदा मामा दूर के और राबता, ड्राइव के लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं।
वहीं इसी बीच खबर आ रही है कि वो अब एकता कपूर की अगली फिल्म में लीड रोल निभाते नज़र आ सकते हैं। खबर है कि एकता जल्द ही एक फिल्म बनाने वाली हैं जिसका नाम होगा 'केदारनाथ'। इस फिल्म का निर्देशन 'काई पो छे' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर करेंगे।
BIG NEWS.. साइंस फिक्शन में होगी ..ये सुपरस्टार जोड़ी..बिग बजट...
अभिषेक कपूर ने फितूर और रॉक आॅन जैसी फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा सुशांत को एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी प्रसिद्धी मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications