..................... Is pakistani actress Hania Aamir going to marry cricketer Babar Azam she called him cute - Hindi Filmibeat

हानिया आमिर और बाबर आज़म कर रहे शादी की तैयारी? एक्ट्रेस ने क्रिकेटर के लिए कही थी ये बात

Hania Aamir

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर बाबर आजम अपनी कथित शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ खबरों के अनुसार 29 साल के क्रिकेटर ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के ठीक बाद होने वाली अपनी शादी के लिए मशहूर भारतीय डिजाइनर सब्यसाची से कपड़े खरीदे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 7 लाख रुपए की शेरवानी खरीदी और गोल्डन ज्वेलरी भी खरीदी है।

बाबर का जुडा हानिया संग नाम

बता दे कि इसी साल अगस्त 2023 में अफवाह है आई थी कि बाबर आजम ने अपनी चचेरी बहन नादिया के साथ में सगाई कर ली है। उनकी सगाई या फिर शादी की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई। लेकिन अब खबरें आने लग गई है कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से शादी करने वाले हैं।

हानिया ने बाबर को बताया क्यूट

दरअसल कुछ महीने पहले ही हानिया ने फहाद मुस्तफा के शो 'द फोर्थ अंपायर' के दौरान काफी मजेदार सवालों के मजेदार जवाब दिए थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर को क्यूट मानती है। इस अशोक के दौरान होस्ट ने उनको अजहर अली, बाबर आजम और नसीम शाह के तौर पर तीन चॉइस दी थी। तो एक्ट्रेस ने बाबर आजम का नाम ले दिया था।

बाबर आज़म का हुआ वीडियो वायरल

इतना ही नहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के एक पुराने इंटरव्यू की सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुई। वीडियो के दौरान एक चित्र शो के होस्ट ने बाबर से पूछा कि अगर उनको किसी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ में काम करने का मौका मिले तो वह किसके साथ करेंगे। होस्ट ने ऑप्शन के तौर पर तीन नाम बताए, जिसमें माहिरा खान, महविश हयात और हानिया का नाम था। तब शरमाते हुए बाबर आजम ने हानिया का नाम ले दिया था।

हानिया ने अफवाहों का किया खंडन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने इन डाबो को लेकर जवाब दिया और इस अफवाह को झूठा ठहराया। उन्होंने बाबर आजम को भाई जैसा कहा। इतना ही नहीं बाबर आजम की तरफ से कोई भी आधिकारिक तौर पर ना तो पुष्टि की गई है और ना ही खंडन किया गया है।

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X