124 करोड़ बजट, 3145 करोड़ कमाई.. सिर्फ इरफान खान ने किया बॉक्स ऑफिस पर ये कारमाना

Slumdog Millionaire, Irrfan Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर कहीं जाने वाले इरफान खान ने नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल भी अपनी एक खास पहचान बनाई। लेकिन उन्होंने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने भारत से लेकर हॉलीवुड तक में ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। आज हम आपको उनकी एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसका बजट 124 करोड़ का था। लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 3145 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि कई सारे इंडियन सितारे भी नजर आए। हालांकि इस फिल्म का नाम कुछ खास लोगों को पसंद नहीं आया और इसके लिए काफी विवाद भी देखा गया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कामयाबी पर इसका फिर भी कोई असर नहीं देखने को मिला।

कई इंडियन सितारे भी फिल्म में आए थे नजर

अगर आप अभी भी इस फिल्म को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम 23 जनवरी साल 2009 को रिलीज हुई फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर की बात कर रहे हैं। पूरी दुनिया भर में इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा मशहूर हुए। इस फिल्म को डैनी बोयेल ने डायरेक्ट किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, अनिल कपूर, मधुर मित्तल, रुबीना अली और इरफान खान जैसे लीड किरदार नजर आए।

फिल्म के नाम पर हुआ विवाद

बताया तो यह भी जाता है कि जब स्लमडॉग शब्द को लोगों ने नस्लवादी लगने पर आपत्ति जताई तो इस फिल्म के निदेशक ने उन्हें समझाया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस शब्द को जमाल की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले और दलित व्यक्ति की दोहरी स्थिति का एक संयोजन बताया जाता है। हालांकि जब यह फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि डायरेक्टर डैनी, शाहरुख खान को गेम शो होस्ट के तौर पर इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे और ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। जिसके चलते इस रोल को अनिल कपूर को निभाना पड़ा।

More from Filmibeat

Read more about: slumdog millionaire irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X