इरफान खान का अधुरा रह गया था सपना, उनकी जगह अभिषेक बच्चन को मिल गया था मौका

Irfann Khan

इरफान खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनका नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। कैंसर से लड़ते हुए साल 2020 में इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन वह आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इरफान खान ने अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ दिए थे। लेकिन इरफान खान का एक ऐसा सपना था, जो आखिर तक पूरा नहीं हो सका। हर एक्टर की तरह इरफान खान का भी एक ड्रीम रोल था, लेकिन इस रोल के लिए इरफान को कास्ट ना करके अभिषेक बच्चन को कास्ट किया गया था जिसका उन्हें काफी अफसोस था।


साहिर लुधियानवी के थे फैन :
इरफान खान को करीब से जानने वाले लोगों को पता है कि वह कवि साहिर लुधियानवी के फैन थे। इरफान अक्सर कहा करते थे कि क्या आपको पता है साहिर लुधियानवी साहब के आने से पहले फिल्मों में रोमांटिक गाने दूसरे तरीकों से लिखी जाती थी। लेकिन उनके आने के बाद सब कुछ बदल गया था। उन्होंने ही फिल्म 'दीदी' के लिए गाना 'मैंने तुमसे ही नहीं सबसे मोहब्बत की है' लिखा था। आजादी के ठीक बाद वाली पीढ़ी के लिए यह गाना लिखा गया था। लेकिन उसे बनाकर नहीं रख सकें। आखिरकार वेस्टर्न कल्चर को ही अपना लिया।

लुधियानवी साहब का किरदार निभाना चाहते थे :
इरफान खान ने सुना था कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कवि साहिर लुधियानवी की बायोपिक बनाने वाले हैं। इस रोल में काम करने की इच्छा भी उन्होंने जतायी थी। इस बारे में इरफान कहते थे, "अगर स्क्रीन पर साहिर लुधियानवी का किरदार कोई निभा सकता है, तो वह सिर्फ मैं हूं।" लेकिन उस समय संजय लीला भंसाली ने इस किरदार के लिए अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का मन बना लिया था और उनसे बात भी हो चुकी थी। मगर जब भंसाली को पता चला कि इरफान खान इस किरदार में काम करने के इच्छुक हैं, उन्हें भी बुरा लगा था। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो पायी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X