..................... Irrfan Khan Repaired Ac Of Rajesh Khanna House Know About His Career Struggle - Hindi Filmibeat

कभी इस एक्टर ने राजेश खन्ना के घर का किया था AC ठीक, फिर बॉलीवुड से हॉलीवुड में बजवाया डंका!

Irrfan Khan Career: फिल्म इंडस्ट्री में हर एक कलाकार अपनी एक गहरी छाप छोड़ जाता है। काफी कलाकार तो ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने करियर में शुरुआत में काफी संघर्ष किया और यहां तक कि छोटे-मोटे काम भी किया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब दुनिया उनके कदम चूमने लगी। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के मशहूर कलाकार इरफान खान के साथ में हुआ।

Irrfan Khan Career

इरफान खान आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन आपको बता दें कि उनकी यादें आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के चलते इंडस्ट्री में एक अच्छा खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने इस स्टारडम को विरासत में नहीं बल्कि अपने संघर्ष और धैर्य से प्राप्त किया।

मिडिल क्लास परिवार में जन्मे थे इरफ़ान

इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 में जयपुर के टोंक में एक मिडिल क्लास मुस्लिम फैमिली में हुआ। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। उनके पिता टायर का बिजनेस किया करते थे और परिवार चाहता था कि इरफान भी अपने बिजनेस में ही आगे बढ़े। लेकिन शुरू से ही वह एक्टिंग की तरफ ज्यादा झुकाव रखते थे।

एक्टिंग में बचपन से था रुझान

जयपुर में पढ़ाई के वक्त इरफान खान को यह महसूस हो गया था कि उनका असली सपना एक्टिंग ही है। लेकिन परिवार आर्थिक तौर पर इतना समृद्ध नहीं था और इसी के चलते इरफान के लिए यह जर्नी इतनी आसान नहीं रही। इसके बावजूद भी इरफान ने खूब मेहनत की और नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में एडमिशन लिया। जहां से उन्होंने एक्टिंग की बारीकियों को सीखा।

शुरुवाती करियर में किया संघर्ष

नेशनल स्कूल का ड्रामा से पढ़ाई करने के बावजूद भी इरफान खान को सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने में काफी वक्त लगाओ और काफी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा। मुंबई आने के बाद में इरफान खान का असली संघर्ष शुरू हुआ। शुरू में तो उनको फिल्मों में कोई खास मौके प्राप्त नहीं हुए थे।

राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने पहुंचे थे एक्टर

इसी के चलते इरफान खान ने गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम किए। यहां तक की उन्होंने तकनीकी कामों में भी हाथ आजमाया जिसमें वह AC भी ठीक करते थे। एक बार तो वो AC ठीक करने के लिए सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर भी पहुंच गए।

राजेश खन्ना को देख हो गए थे बेहोश

लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इरफान खान अपनी लाइफ में पहली बार किसी इतने बड़े स्टार से मिलकर बेहोश हो गए थे। राजेश खन्ना को देखकर ही इरफान खान का हाल बुरा हो गया था। लेकिन छोटे-मोटे काम करने के बावजूद भी जब इरफान खान को फिल्मों में अच्छे से काम नहीं मिला तो वह वापस चले गए।

लेकिन घर लौट के बाद में जब इरफान खान ने छोटे-मोटे काम किया तो उनको इस बात का एहसास हो गया था कि वह अपनी लाइफ में सिर्फ पैसे कमाने और जिंदगी को काटने के लिए ही नहीं बने हैं। वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। जो उनके दिल को सुकून दे सके।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कमाया नाम

लेकिन बाद में इरफान खान का फिल्मों में शुरुआती काम बहुत सीमित हुआ करता था। फिर साल 1988 में 'सलाम बॉम्बे' से उनका पहला ब्रेक मिला। भले ही उनका रोल बहुत छोटा था। साल 2003 में 'मकबूल' और साल 2006 में 'द नेम सेक' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।

इरफान खान ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काफी बेहतरीन काम किया। बॉलीवुड में तो उन्होंने हिंदी मीडियम से लेकर दर लंच बॉक्स जैसी बेहतरीन फिल्में दी। तो वही हॉलीवुड में जुरैसिक वर्ल्ड ने दुनिया भर में 10000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।

Read more about: irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X