रमजान में रोजा और मुहर्रम में कुर्बानी के खिलाफ है बॉलीवुड का ये खान, बोला- रोजा रखना गलत

Irrfan Khan

Irrfan Khan On Ramadaan: इरफान खान (Irrfan Khan) किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है लेकिन जब उनका निधन हुआ तो पूरी इंडस्ट्री शोक (Irrfan Khan Death) में डूब गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्में दी है और उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है।

रोजे पर क्या बोले थे इरफान खान

आज हम आपको साल 2016 के बारे में बताने वाले हैं जब इरफान खान ने रमजान में रोजा और मुहर्रम में कुर्बानी को लेकर सवाल उठाए थे। दरअसल आपको बता दें कि जयपुर में अपनी फिल्म मदारी का प्रमोशन करते वक्त उन्होंने प्रेस से बात की थी और इस दौरान उन्होंने रमजान के महीने में रखने वाले उपवास की निंदा भी की थी।

रमजान में करना चाहिए ये काम

इरफान खान ने इस दौरान कहा था कि रमजान के वक्त रोजा रखना बहुत गलत है। इसके बजाय लोग आत्म निरीक्षण कर सकते हैं। मोहर्रम के बाद में कुर्बानी के नाम पर जानवरों की बलि दी जाती है। हम मुसलमान में मोहर्रम का मजाक उड़ा दिया जाता है। ये शोक मनाने के लिए होता है और हम क्या करते हैं? ताजिया लेकर जुलूस निकालने लगते हैं।

मौलवियों ने की खिलाफत

हालांकि आपको बता दें कि इरफान खान के इस कॉमेंट को लेकर जयपुर में मुस्लिम मौलवियों ने काफी ज्यादा आलोचना की थी। एक्टर ने साल 2016 में इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के साथ में भी एक इंटरव्यू में इस स्टेटमेंट को समझाया था और कहा था कि उनके बयान का मदारी की रिलीज से कोई भी लेना देना नहीं था। वह कोई भी विवाद पैदा नहीं करना चाहते थे।

खुले विचारों के थे इरफान खान

इरफान खान ने इस पर कहा था कि कई बार ऐसी चीज होती हैं जो आपके साथ में होती हैं। कुछ ऐसी चिंताएं भी होती है। कोई कोई ऐसी प्रथाएं भी होती हैं जो एक बड़े उद्देश्य के लिए होती हैं, आपको मुक्त करने के लिए होती है। एक बड़ा उद्देश्य खोजने के लिए होती है। जब तक हम इसमें कोई बड़ा उद्देश्य नहीं समझते हैं तब तक इसका क्या मतलब है।

More from Filmibeat

Read more about: irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X