इरफान खान हैं बॉलीवुड के असली दबंग खान..कोई शक नहीं
इरफान खान को अगर बॉलीवुड का असली दबंग खान बोला जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। देखिए उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस
कहा जाता है बॉलीवुड के तीन खान यानी शाहरूख, सलमान, आमिर के टक्कर में कोई नहीं हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस 'खान' ने अपनी जानदार एक्टिंग की वजह से सभी को पीछे छोड़ दिया है।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तक अपनी पहचान बना ली। जी हां हम बात कर रहे हैं इरफान खान की जिन्होंने अपनी धारदार एक्टिंग की बदौलत वो मुकाम हासिल किया है जो बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के हासिल करना आसान नहीं है।
[चमचमाता बेदाग करियर..'बघीरा' की वजह से बने बच्चों के फेवरिट तो जीते कई अवार्ड्स]
इरफान को उनकी नेचुरल और वर्सटाइल एक्टिंग की बदौलत उन्हें पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं साथ हीं इरफान को फिल्मफेयर अर्वाड फॉर बेस्ट एक्टर क्रिटिक, बेस्ट एक्टर इन सर्पोटिंग रोल और बेस्ट विलेन के अर्वाड भी मिल चुके हैं। इरफान खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए क्यों है वो बॉलीवुड के असली दबंग खान।


Click it and Unblock the Notifications