#IrrfanKhan: एक खबर और हर कोई रह गया सन्न, ये हैं असली फाइटर हैं, जानें क्यों
Recommended Video

हाल ही में बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर इरफान खान की दुर्लभ बीमारी का खुलासा हुआ है। उनकी इस बीमारी के बारे में जानकर हर कोई सन्न है। मल्टीटैलेंटेड अभिनेता इरफान खान ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्हें 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है, जिसके इलाज के लिए वो विदेश जा सकते हैं। बताया जा रहा है ये एक ऐसी बीमारी जो 100 में से 1 को होती है। इस रेयर बीमारी से जूझ रहे इरफान खान पहले भी साबित कर चुके हैं कि वो रियल फाइटर हैं।
[प्रिय JFK, सलमान सलमान करो वही बेहतर है, बस ये न करो बहन !]
इरफान खान ने कुछ हफ्तों पहले एक ट्वीट के जरिए रहस्यमय बीमारी के बारे में बता कर सबको हिला दिया था। तब से ही उनके फैंस और जानने वाले उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इसके बाद हाल ही में उन्होंने इस रहस्यमय बीमारी से पर्दा उठाते हुए लिखा कि 'जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है, मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं, मुझे 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई है लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।'

सभी को यकीन है कि फिल्म जगत के बेहतरीन अभिनेता जल्द ही इस बीमारी को हरकर वापसी करेंगे। इरफान बीमारी से काफी पहले ही साबित कर चुके हैं कि वे जिंदगी में रियल फाइटर हैं। उन्होंने जिंदगी में बहुत संघर्ष किया है और हीरो बनकर सामने आए हैं। वे इतने बेहतरीन अभिनेता हैं कि उनकी आंखे भी आदाकारी करती हैं। आगे जानें इरफान के बारे में वो बातें जो बताती हैं कि क्यों वे असली फाइटर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











